साउथ सुपरस्टार राम चरण और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज़ के महज दो दिनों के भीतर फिल्म ने दुनियाभर में करीब 181 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिससे यह साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण ‘पेड्डी पहलवान’ के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, जाह्नवी कपूर ने अचियम्मा की भूमिका निभाई है। फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
रिलीज़ के पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। सिनेमाघरों में हाउसफुल शो और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा यह साबित कर रही है कि दर्शकों को राम चरण का दमदार अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
‘पेड्डी’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राम चरण का स्टारडम सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में उनके चाहने वालों की बड़ी संख्या मौजूद है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में और कितने रिकॉर्ड अपने नाम करती है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…
रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला के समाधि लेने की तैयारी की खबर…
नई दिल्ली: दशहरा पर रावण दहन देखने और मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी…
लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…
नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…
नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…