खेल

21वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीजन लीग: मौसम ने रोका खेल, इंडियन इलेवन टॉस के आधार पर फाइनल में

लखनऊ। इंडियन इलेवन ने बारिश और खराब मौसम से प्रभावित 21वीं बाबू बनारसी दास बी डिवीजन क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस के सहारे यूथ क्रिकेट क्लब के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

जीसीआरजी ग्राउंड पर खेले गए दो दिवसीय सेमीफाइनल के पहले दिन यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 75 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 372 रन का विशाल स्कोर बनाया।

टीम के कप्तान कुलदीप चौहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 104 गेंदों पर 12 चौके और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 150 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

उनका साथ देते हुए शिवम पांडेय (70), विनायक निगम (54) और शौर्य प्रसाद बिंद (52) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इंडियन इलेवन से प्रथम मिश्रा ने दो जबकि अभिनव तिवारी, मनु राजा व मनन कांडपाल ने एक-एक विकेट चटकाए।

जवाब में इंडियन इलेवन ने आज दूसरे दिन बल्लेबाजी की शुरुआत की और पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए थे। तभी बारिश और खराब मौसम के चलते मैच रोकना पड़ा।

नियमों के अनुसार मैच का फैसला टॉस के जरिए किया गया, जिसमें इंडियन इलेवन ने बाज़ी मारते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही इंडियन इलेवन की टीम ए डिवीजन में पहुंच गई है।

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

11 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

12 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

13 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

14 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

15 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

16 hours ago