Trending News

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा, सांसद समेत 15 लोगों की मौत, कोई जीवित नहीं बचा

एक बार फिर विमान हादसे की खबर सामने आई है। कोलंबिया के एक सांसद समेत 15 लोगों को ले जा रहा एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हादसा 28 जनवरी को वेनेजुएला सीमा के पास एक पहाड़ी इलाके में हुआ।

बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि किसी को भी बचाया नहीं जा सका। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौत की खबर है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह एक ट्विन-प्रोपेलर विमान था, जिसने कोलंबिया के सीमावर्ती शहर कुकुटा से उड़ान भरी थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान में कुल 13 यात्री और क्रू के दो सदस्य सवार थे। यह एक छोटी दूरी की उड़ान थी, जिसे पूरा होने में करीब 23 मिनट लगने वाले थे। इस विमान का संचालन कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन सैटेना (SATENA) द्वारा किया जा रहा था।

यह एक ट्विन-प्रोपेलर विमान था, जिसे आमतौर पर ट्विन-इंजन विमान कहा जाता है। ऐसे विमानों में दो पंखे (प्रोपेलर) होते हैं, जो पंखों पर लगे टर्बोप्रॉप या पिस्टन इंजन से संचालित होते हैं।

कोलंबियाई विमानन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, “इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है।” हालांकि, विमान दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। जांच जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले 11 जनवरी को भी कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें कोलंबिया के लोकप्रिय गायक और गीतकार येइसन जिमेनेज भी शामिल थे।

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

13 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

14 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

15 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

16 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

17 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

17 hours ago