मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने राइटर और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सलमान खान को सुबह अस्पताल में अपने पिता से मिलने जाते हुए देखा गया। बता दें कि सलमान इस समय अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने पिता से मिलने के लिए समय निकाला।
खबरों के मुताबिक, परिवार और करीबी दोस्त सलीम खान की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल की ओर से भी अभी तक कोई मेडिकल अपडेट नहीं आया है।सलमान खान के पिता सलीम खान, जो 90 साल के हैं, की तबीयत अचानक बिगड़ी है। फिलहाल उनकी सेहत के बारे में खान परिवार की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। अस्पताल के बाहर सलमान खान ने भी मीडिया से कोई बयान नहीं दिया। इस समय यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी हालत अचानक बिगड़ने का कारण क्या है या यह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हुआ है।
बंगलौर: कर्नाटक कांग्रेस में इन दिनों सियासी तापमान काफी हाई चल रहा है। 2023 विधानसभा…
दिल्ली के आलीशान भारत मंडपम में जब 'India AI Impact Summit 2026' का आगाज हुआ,…
हराइच. इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रथम…
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। पिछले कुछ दिनों से…
रामपुर, उत्तर प्रदेश: थाना भोट क्षेत्र के सेंट फ्रांसिस स्कूल में प्रबंधक (फादर) पर छात्र‑छात्राओं…
इन्दौर के द्वारकापुरी इलाके में हुआ MBA छात्रा हत्याकांड अब किसी डार्क वेब सीरीज जैसा…