Trending News

इंदौर का ‘डार्क’ मर्डर केस: हत्या के बाद भी नहीं रुका आरोपी… लाश से मिटाई हवस फिर इन्टरनेट पर खोजने लगा आत्मा बुलाने के तरीके

इन्दौर के द्वारकापुरी इलाके में हुआ MBA छात्रा हत्याकांड अब किसी डार्क वेब सीरीज जैसा मोड़ ले चुका है। पुलिस ने जब मुख्य आरोपी पीयूष धनोतिया को मुंबई से ट्रैक करके दबोचा, तो उसने जो कबूलनामे दिए वो न केवल चौंकाने वाले हैं, बल्कि रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।

क्या हुआ था उस रात?
मामला 10 फरवरी का है। 24 साल की छात्रा और पीयूष के बीच ‘कमिटमेंट’ और शादी को लेकर तगड़ा झगड़ा हुआ। गुस्से और सनक में आकर पीयूष ने रस्सी से गला घोंटकर छात्रा की जान ले ली। लेकिन असली खौफनाक कहानी हत्या के बाद शुरू हुई।

आरोपी की साइको हरकतें
पीयूष ने पूछताछ में जो बताया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए: हत्या के बाद आरोपी ने मृत शरीर के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मुंबई भागा और वहां यूट्यूब पर सर्च करने लगा की — “आत्मा को कैसे बुलाएं”। मुंबई के नालासोपारा में उसने बाकायदा पैरानॉर्मल एक्टिविटीज की। उसका दावा है कि वो छात्रा की रूह से “सॉरी” बोलना चाहता था।

गुमराह करने की साजिश
आरोपी ने सिर्फ हत्या नहीं की, बल्कि पीड़िता की इमेज खराब करने का गेम भी खेला। उसने छात्रा का फोन चुराया और उसके कॉलेज ग्रुप्स पर सेंसिटिव वीडियो और स्टेटस डाले, ताकि पुलिस और परिवार को लगे कि वो अपनी मर्जी से कहीं गई है।

पुलिस का एक्शन

पीयूष खुद को शातिर समझ रहा था। वो हर 100 किलोमीटर पर सिम कार्ड बदल रहा था और मुंबई की लोकल ट्रेनों में छिप रहा था। लेकिन इन्दौर पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट्स और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए उसे मुंबई के अंधेरी से लोकेट कर लिया।
फिलहाल पीयूष 3 दिन की पुलिस रिमांड पर है। पुलिस अब उस मोबाइल की तलाश कर रही है जिसे उसने सारे सबुत मिटाने के लिए फेंक दिया था। पीड़िता के परिवार ने आरोपी पर पहले से ही ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं।

news desk

Recent Posts

शाहजहांपुर के मंदिर में दो साधुओं की हत्या, फिर शवों को चिता पर जलाया, मंदिर में रहने को लेकर विवाद का शक

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद…

1 minute ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के यात्रियों के लिए इजराइल ने भेजा विमान, सऊदी अरब ने क्यों ठुकराई मांग?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट…

30 minutes ago

राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश का बड़ा दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में; तीसरे प्रत्याशी पर बोले- गिनती पूरी होने दें

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी…

45 minutes ago

व्हाट्सएप बिजनेस उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ा बदलाव: 1 अक्टूबर से लागू हो रहे नए मैसेजिंग चार्ज, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

भारत में छोटे से लेकर बड़े बिजनेस तक, सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों से सीधे संवाद…

57 minutes ago

1 अक्टूबर से लागू होने वाले 10 बड़े बदलाव, देखिए पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े…

1 hour ago