Categories: Uncategorized

थाईलैंड में बौद्ध भिक्षुओं के सेक्स स्कैंडल का पर्दाफाश : महिला के पास से 80 हजार अश्लील फाइलें बरामद


थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी है. इस हाई-प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में एक 35 वर्षीय महिला की गिरफ्तारी हुई है, जिसने दर्जनों भिक्षुओं को अपने प्यार के जाल में फंसाया था.
भिक्षुओं की अश्लील वीडियो बनाकर करती थी करोड़ों की वसूली
शातिर महिला योजनाबद्ध तरीके से सोशल मीडिया के जरिये बौद्ध भिक्षुओं के संपर्क में आती थी। उसके बाद वह उन्हें निजी संबंध बनाने के लिए उकसाती थी और फिर हिडन कैमरों से अंतरंग क्षणों की वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लेती थी . बाद में इन आपत्तिजनक फुटेज का इस्तेमाल वह उन्हें ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूलने के लिए करती थी. पुलिस के मुताबिक महिला ने तीन वर्षों में ब्लैकमेलिंग से करीब 102 करोड़ रुपये की वसूली की है.
महिला का दावा : लापता बौद्ध मठाधीश के बच्चे की है मां
यह मामला तब उजागर हुआ था जब जून 2025 में एक बौद्ध मठ के मठाधीश अचानक लापता हो गए थे . इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जांच के दौरान ‘मिस गोल्फ’ उर्फ विलावन के घर पहुंची थी. जहां पुलिस ने महिला के पास से करीब 80,000 से अधिक अश्लील तस्वीरें, 5600 वीडियो और चैट रिकॉर्ड जब्त की थी . अब महिला ने दावा किया है कि वह लापता भिक्षु के बच्चे की मां है और उसने बच्चे की परवरिश के लिए भिक्षु से रूपयों की मांग थी।
इस घटना के बाद से थाईलैंड में लोगों के बीच आक्रोश है . इसे बौद्ध धर्म की पवित्रता और सामाजिक विश्वास के साथ धोखा माना जा रहा है। इस स्कैंडल के खुलासे के बाद मठ से 9 भिक्षुओं को निष्कासित कर दिया गया है। पुलिस अब इस सेक्स स्कैंडल से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

3 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

4 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

6 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

8 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

9 hours ago