Trending News

युवराज सिंह और नव्या नायर का वीडियो वायरल, फैंस बोले-‘क्रिकेट और सिनेमा की परफेक्ट जोड़ी’

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या है इस वीडियो में, जो इतना चर्चा में है। दरअसल, युवराज सिंह इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग में अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्या की पारियों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है।

इस बार उनकी चर्चा साउथ की अभिनेत्री नव्या नायर के साथ स्टेज शेयर करने को लेकर हो रही है। वायरल वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि केरल के एक रंगारंग कार्यक्रम के दौरान अचानक एक कंफेटी का टुकड़ा युवराज सिंह के कंधे पर आ गिरता है।

इसके बाद नव्या नायर बिना देर किए उसे हटा देती हैं। इस छोटे से पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फैंस को पसंद आया वीडियो

जैसे ही युवराज सिंह और नव्या नायर का वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। सिनेमा और क्रिकेट के इस मेल को फैंस ने खूब पसंद किया। एक यूजर ने लिखा, “क्रिकेट का चार्म और सिनेमा की एलिगेंस, दोनों साथ में शानदार लग रहे हैं।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “ये जोड़ी कमाल की है।”

कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “पाजी आज घर मत जाना, नहीं तो फील्डिंग सेट हो जाएगी।”

कौन हैं नव्या नायर?

नव्या नायर का असली नाम धन्या वीणा है। वे एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। वे मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा में काम करती हैं, लेकिन तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

उन्होंने 2001 में फिल्म इष्टम से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2002 की फिल्म नंदनम में निभाए गए किरदार से उन्हें खास पहचान मिली और कई पुरस्कार भी मिले।

कुछ समय के ब्रेक के बाद उन्होंने ओरुथी (2022) और जानकी जाने (2023) जैसी फिल्मों से वापसी की। हाल ही में वे मलयालम थ्रिलर पाथिरात्री (2025) में नजर आई हैं।

news desk

Recent Posts

मोहब्बत, धोखा और मौत… OTT पर देखें 6 ऐसी फिल्में, जिनकी कहानी ‘केतन-सिया’ केस जैसी साजिश की दिला सकती है याद

नई दिल्ली: पुणे के लोहागढ़ किले से जुड़े चर्चित 'केतन अग्रवाल मर्डर केस' ने पूरे…

14 hours ago

हेल्दी समझकर खरीद रहे हैं ये प्रोडक्ट्स!  FSSAI की चेतावनी के बाद खुली ब्रांड्स की पोल

आजकल बाजार में "Healthy", "100% Natural", "Sugar Free" और "High Protein" जैसे बड़े-बड़े दावों वाले…

14 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट की यूपी सरकार के फैसले पर अंतरिम रोक! ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने का आदेश कानूनन माना गलत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है,…

14 hours ago

आधी बॉलीवुड स्टारकास्ट और जंगल की पागलपंती! ‘वेलकम टू द जंगल’ थिएटर्स में मचा पाएगी धमाल या होगी फ्लॉप

लंबे इंतजार के बाद 'Welcome to the Jungle' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है…

16 hours ago