Sign In
  • My Bookmarks
IPress House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहे यूट्यूबर अनुराग डोबाल,2 घंटे के वीडियो में रोते हुए सुनाई आपबीती, फैंस हुए चिंतित
Share
IPress HouseIPress House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
IPress House > Blog > Trending News > मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहे यूट्यूबर अनुराग डोबाल,2 घंटे के वीडियो में रोते हुए सुनाई आपबीती, फैंस हुए चिंतित
Trending Newsअन्य

मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहे यूट्यूबर अनुराग डोबाल,2 घंटे के वीडियो में रोते हुए सुनाई आपबीती, फैंस हुए चिंतित

news desk
Last updated: March 5, 2026 1:53 pm
news desk
Share
मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहे अनुराग डोबाल, कहा मैं डिप्रेशन में हूँ
मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहे अनुराग डोबाल, कहा मैं डिप्रेशन में हूँ
SHARE

फेमस यूट्यूबर अनुराग डोबाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे पोस्ट और एक लंबा वीडियो साझा किया, जिसने उनके फैंस को काफी चिंतित कर दिया है। अनुराग ने बताया कि पिछले करीब एक साल से वह मानसिक तनाव और निजी परेशानियों से गुजर रहे हैं। उन्होंने दावा किया की उन्हें हैरेस किया जा रहा है और वो अपना परिवार, पैसा सब खो चुके हैं।

अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह वो बुरी तरह रोते हुए नजर आए। वीडियो में उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में पिछले कुछ महीनों में कई बड़े बदलाव हुए हैं और वह बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनका आखिरी वीडियो हो सकता है और उन्होंने फिलहाल यूट्यूब से दूरी बनाने का फैसला किया है। वीडियो में अनुराग काफी भावुक दिखाई दिए, जिससे उनके फैंस और ज्यादा परेशान हो गए।

अपने वीडियो में अनुराग ने दावा किया कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव और पारिवारिक विवादों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और हालात इतने खराब हो गए कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। अनुराग ने अपने परिवार के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया गया। उन्होंने अपने पेरेंट्स और भाई-बहनों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। 

वीडियो में उन्होंने अपनी जिंदगी के पुराने संघर्षों का भी जिक्र किया। अनुराग ने बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तब उन्हें ब्रेन ट्यूमर होने का पता चला था। वो अपनी पढ़ाई को लेकर फैमिली की तरफ से प्रेशर फील करते थे। इसी दौरान उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और धीरे-धीरे सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। अनुराग ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात रितिका से हुई थी, जो शुरुआत में उनकी फैन थीं। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया। करीब दो साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हालांकि, अनुराग के मुताबिक उनके परिवार ने इस रिश्ते का समर्थन नहीं किया, क्योंकि यह इंटर-कास्ट मैरिज थी।

उन्होंने यह भी बताया कि शादी से 6 दिन पहले ही उनके माता-पिता ने समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने पूरी शादी की व्यवस्था खुद संभाली। अनुराग का कहना है कि शादी के बाद भी उनके परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। वीडियो में अनुराग ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी रितिका अब उनसे अलग हो चुकी हैं, जिससे वह और ज्यादा टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका आने वाला बच्चा ही उनकी उम्मीद था। उन्होंने अपनी पत्नी को नसीहत भी दी की खड़े होकर अपने सम्मान के लिए लड़ना।  अनुराग के इस भावुक वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Anurag Dobhal, Anurag Dobhal Video, Family Dispute, IndianPressHouse, Internet Personality, Mental Health, Social Media Influencer, Trending, UK07 Rider, Viral News, viral video, YouTube Controversy, YouTube News, YouTuber Anurag Dobhal
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सोशल मीडिया पोस्ट से नीतीश का फैसला साफ, अब राज्यसभा में नजर आएंगे
Next Article राज्यसभा जाएंगे Nitish Kumar, 10 अप्रैल तक रहेंगे बिहार के CM ; नामांकन के दौरान Amit Shah समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

फीचर

View More

Afghanistan-Pakistan तनाव के बीच फिर चर्चा में डूरंड लाइन, जानिए 133 साल पुरानी लकीर कैसे बनी टकराव की वजह

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच इस समय तनाव चरम पर बताया जा रहा है। सीमावर्ती इलाकों में दोनों ओर से…

By SYED MOHAMMAD ABBAS 7 Min Read
सफेद ज़हर' का कहर!

सफेद ज़हर’ का कहर! अमेरिका में फेंटेनाइल से तबाही और मेक्सिको बॉर्डर पर बढ़ता तनाव

आज के दौर में दुनिया का सबसे खतरनाक दुश्मन कोई मिसाइल नहीं,…

3 Min Read
बांग्लादेश सत्ता परिवर्तन 2026

सत्ता का रीसेट, तारिक रहमान की वापसी और  ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ की नई लाइन — क्या बदलेगी दिल्ली-ढाका की केमिस्ट्री?

बांग्लादेश के 2026 आम चुनाव ने देश की राजनीति को पूरी तरह…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

Trending Newsसियासी

राज्यसभा जाएंगे Nitish Kumar, 10 अप्रैल तक रहेंगे बिहार के CM ; नामांकन के दौरान Amit Shah समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

बिहार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा…

4 Min Read
Trending Newsसियासी

सोशल मीडिया पोस्ट से नीतीश का फैसला साफ, अब राज्यसभा में नजर आएंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। चर्चा है कि वे आज राज्यसभा…

5 Min Read
Trending Newsसियासी

कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, 16 मार्च को मतदान

कांग्रेस ने गुरुवार को 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए 10 राज्यों से छह उम्मीदवारों की घोषणा…

2 Min Read
शादी के बाद रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन
EntertainmentTrending News

लाल साड़ी में छाईं रश्मिका, ट्रेडिशनल लुक में दिखे विजय देवरकोंडा, साउथ से बॉलीवुड तक के सितारों से सजी शाम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में…

3 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?