हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी खूबसूरती और दमदार डांस परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाने वाली प्रांजल दहिया का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक लाइव शो के दौरान का है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान कुछ दर्शक बेकाबू हो जाते हैं, जिस पर प्रांजल दहिया नाराज नजर आती हैं। वह स्टेज से ही दर्शकों को फटकार लगाते हुए कहती हैं— “ताऊ, कंट्रोल में रहो।” इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में दर्शकों से मर्यादा बनाए रखने की अपील की।
वीडियो में प्रांजल दहिया यह कहते हुए भी सुनाई देती हैं कि “आपकी भी बहू-बेटियां हैं, और ताऊ, मैं आपकी बेटी की उम्र की हूं। जैकेट वाले, मुंह मत फेरो, तुमसे ही बात कर रही हूं। थोड़ा कंट्रोल में रहो।” इसके साथ ही उन्होंने एक दर्शक से स्टेज पर न आने की अपील करते हुए कहा कि “सर, कृपया पीछे रहें, हमारी परफॉर्मेंस अभी बाकी है।”
प्रांजल दहिया ने दर्शकों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम का खुलकर आनंद लें, लेकिन कलाकारों के साथ सहयोग और सम्मान बनाए रखें। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…
गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…
पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…