Entertainment

‘आपकी भी बेटी है, ताऊ कंट्रोल में रहो’, स्टेज पर नाराज नजर आईं प्रांजल दहिया

हरियाणवी एक्ट्रेस प्रांजल दहिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी खूबसूरती और दमदार डांस परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाने वाली प्रांजल दहिया का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक लाइव शो के दौरान का है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान कुछ दर्शक बेकाबू हो जाते हैं, जिस पर प्रांजल दहिया नाराज नजर आती हैं। वह स्टेज से ही दर्शकों को फटकार लगाते हुए कहती हैं— “ताऊ, कंट्रोल में रहो।” इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में दर्शकों से मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

वीडियो में प्रांजल दहिया यह कहते हुए भी सुनाई देती हैं कि “आपकी भी बहू-बेटियां हैं, और ताऊ, मैं आपकी बेटी की उम्र की हूं। जैकेट वाले, मुंह मत फेरो, तुमसे ही बात कर रही हूं। थोड़ा कंट्रोल में रहो।” इसके साथ ही उन्होंने एक दर्शक से स्टेज पर न आने की अपील करते हुए कहा कि “सर, कृपया पीछे रहें, हमारी परफॉर्मेंस अभी बाकी है।”

प्रांजल दहिया ने दर्शकों से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम का खुलकर आनंद लें, लेकिन कलाकारों के साथ सहयोग और सम्मान बनाए रखें। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

news desk

Recent Posts

चांद पर होगा ‘परमाणु जैसा धमाका’, बदल जाएगी दुनिया ? NASA का अलर्ट: पृथ्वी की ओर बढ़ रहा 700 फीट का एस्टरॉयड!

अंतरिक्ष की गहराइयों से एक ऐसा काल आ रहा है जो इतिहास को बदल सकता…

7 hours ago

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शुभम लोनकर गैंग का नेटवर्क उजागर,7 शूटर गिरफ्तार

मुंबई: मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ी सफलता मिली है।…

9 hours ago

UP Silver Price Today: चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, यूपी के बाजारों में ₹15,000 सस्ती हुई चांदी; जानें लखनऊ-नोएडा का हाल

उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में पिछले कई दिनों से स्थिरता बनी हुई थी, लेकिन…

9 hours ago

जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता: रोमांचक जीत के साथ केडी सिंह बाबू स्टेडियम चैंपियन

लखनऊ । केडी सिंह बाबू स्टेडियम की टीम ने पंडित दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य…

9 hours ago

असुरक्षित यौन संबंध या गंदा पानी? हरियाणा के छायंसा गांव में 12 मौतों के बाद जांच तेज, ग्रामीणों में डर

पलवल। हरियाणा के पलवल जिले के छायंसा गांव में पिछले 15 दिनों में 12 लोगों…

9 hours ago

असम कांग्रेस में हाई-वोल्टेज ड्रामा: राहुल गांधी की कॉल और बदला फैसला ? इस्तीफा देने के बाद अब पलटे भूपेन बोरा

असम कांग्रेस में सोमवार को हाई-वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला, जब पार्टी के वरिष्ठ…

10 hours ago