Entertainment

YO-YO Honey Singh ने बताया अपना वो सीक्रेट जिसने तोड़ा फैंस का दिल! 7 साल के मेंटल डिप्रेशन पर तोड़ी चुप्पी

फेमस रैपर और पॉप स्टार Yo Yo Honey Singh एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी का वो कड़वा सच है जिसने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट शो के इंटरव्यू में हनी सिंह ने अपनी मानसिक बीमारी, ड्रग्स की लत और उसके साइड-इफेक्ट्स को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है।

उन्होंने पहली बार पब्लिकली एक्सेप्ट किया कि वो पूरी तरह गंजे हो चुके हैं और जो बाल आज स्क्रीन पर दिखते हैं, वो दरअसल एक विग यानी नकली बाल हैं।

दवाइयों के साइड इफ़ेक्ट से हुआ गंजापन

इंटरव्यू में हनी सिंह ने उस दौर का जिक्र किया जब वो अचानक म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। उन्होंने बताया:

“मैं लगभग 7 साल तक बेहद हैवी मेडिकेशन पर था। उन दवाओं के बेहद गंभीर साइड-इफेक्ट्स हुए। मेरा वजन बढ़कर 105 किलो हो गया था और सिर के सारे बाल झड़ गए। आज जो बाल आप मेरे सिर पर देखते हैं, वो नकली हैं। मैं पूरी तरह से गंजा हूँ और विग का इस्तेमाल करता हूँ।”

शाहरुख खान के शो के दौरान पहली बार दिखा असर

हनी सिंह ने उस खौफनाक पल को याद किया जब उन्हें पहली बार अपनी मानसिक बीमारी (बाइपोलर डिसऑर्डर और साइकोसिस) का अहसास हुआ। साल 2014 में जब वो मुंबई में एक शो जज कर रहे थे और सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ अमेरिका टूर पर थे, तब अचानक उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी।

उन्होंने बताया कि अमेरिका के शिकागो में एक शो से ठीक पहले वे इतने डर गए थे कि परफॉर्म न करना पड़े, इसके लिए उन्होंने गुस्से और घबराहट में खुद ही अपने सिर के आधे बाल मुंडवा लिए थे। हालांकि, मेकर्स ने उन्हें टोपी पहनाकर स्टेज पर भेजा, लेकिन वे डर के मारे सिर्फ दो गाने गाकर ही बीच शो से भाग खड़े हुए।

‘कमरे में बंद जिंदगी और मौत का खौफ’

इस बीमारी ने हनी सिंह को इस कदर तोड़ा कि वे करीब 7 साल तक अपने घर में कैद रहे। शुरुआती 3 साल तो वे अपने बेडरूम से बाहर तक नहीं निकले। उन्हें हर वक्त मौत का डर सताता था। हालत यह थी कि नहाते समय भी वे बाथरूम का गेट खुला रखते थे ताकि कुछ होने पर लोग उन्हें बचा सकें।

साल 2018-2019 के दौरान उनकी स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि उन्हें भ्रम होने लगा था कि वे मर चुके हैं और आत्मा बनकर कहीं फंसे हैं। वे अपनी मां के हाथ का खाना भी यह सोचकर खाते थे कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी निवाला है।

“भट्टी से झुलसकर बाहर निकला हूँ”

अपनी वापसी पर खुशी जताते हुए रैपर ने कहा कि उन्होंने साल 2014 में ही ड्रग्स छोड़ दिए थे, लेकिन उसके नुकसान और मानसिक बीमारी से उबरने में उन्हें एक दशक लग गया। उन्होंने अपनी स्थिति की तुलना एक ‘गर्म भट्टी’ से की, जिससे वे झुलसकर बाहर निकले हैं।

हनी सिंह ने भगवान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अच्छा हुआ यह सब उनके साथ 30-32 साल की उम्र में हुआ, ताकि वे समय रहते ठीक होकर अपने फैंस के बीच दोबारा ‘यो-यो हनी सिंह’ बनकर लौट सके।

news desk

Recent Posts

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन का सत्याग्रह, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन…

14 hours ago

ट्रंप की रूस से डीजल डील ने बढ़ाया यूक्रेन से टकराव, जेलेंस्की की कुर्सी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को…

14 hours ago

यूपी कांग्रेस में मोना की ताजपोशी के बीच घमासान, अजय राय समर्थकों संग दफ्तर में धरने पर बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी…

15 hours ago

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा…

17 hours ago

दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश, केंद्र से मांगा हलफनामा

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम…

19 hours ago

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन…

20 hours ago