Trending News

भोपाल-नोएडा के बाद अब लखनऊ में दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! शादी के 6 महीने बाद संदिग्ध मौत, पति समेत 5 हुए गिरफ्तार

यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भोपाल और नोएडा के बाद अब लखनऊ में भी दहेज उत्पीड़न के कारण एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शादी के महज 6 महीने बाद हुई इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैली दहेज प्रथा के खौफनाक चेहरे को उजागर कर दिया है।

ससुराल पक्ष का दावा ‘आत्महत्या’


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की रहने वाली 29 वर्षीय श्वेता सिंह का शव 26 मई 2026 को उनके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। श्वेता की शादी 22 नवंबर 2025 को लखनऊ के ही रहने वाले शिवम सिंह के साथ हुई थी। घटना के बाद श्वेता के ससुराल वालों का दावा है कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। हालांकि, मृतका के मायके वालों ने इन दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

विदाई के वक्त ही सामने आ गई थी दहेज की भूख


श्वेता के परिजनों ने बताया कि शादी के दिन से ही ससुराल पक्ष की तरफ से 10 लाख रुपये नकद और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

मृतका के परिजनों का कहना है की “दहेज की मांग पूरी न होने के कारण विदाई के वक्त श्वेता को उसके माता-पिता से मिलने तक नहीं दिया गया। बेटी की विदाई बिना किसी परेशानी से कराने के लिए श्वेता के पिता को लड़के वालों के पैर तक पकड़ने पड़े थे।”

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही 10 लाख रुपये और गाड़ी के लिए श्वेता को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसकी जान चली गई।

पुलिस की कार्रवाई


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्वेता के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की है। पति समेत ससुराल पक्ष के कुल 5 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

news desk

Recent Posts

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन का सत्याग्रह, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन…

13 hours ago

ट्रंप की रूस से डीजल डील ने बढ़ाया यूक्रेन से टकराव, जेलेंस्की की कुर्सी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को…

14 hours ago

यूपी कांग्रेस में मोना की ताजपोशी के बीच घमासान, अजय राय समर्थकों संग दफ्तर में धरने पर बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी…

14 hours ago

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा…

17 hours ago

दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश, केंद्र से मांगा हलफनामा

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम…

18 hours ago

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन…

19 hours ago