Entertainment

MasterChef India की पहली विनर “पंकज भदौरिया” को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, हॉस्पिटल से पोस्ट शेयर कर फैंस से मांगी दुआएं

‘मास्टरशेफ इंडिया’ के पहले सीजन की विनर और फेमस सेलिब्रिटी शेफ पंकज भदौरिया के फैंस के लिए एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। पंकज भदौरिया ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और करीबियों को इस बात की जानकारी दी है।

अस्पताल से शेयर किया भावुक पोस्ट


पंकज भदौरिया ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल पर हॉस्पिटल बीएड से एक फ़ोटो शेयर करते हुए इस खबर को कन्फर्म करते हुए बताया की उन्होंने अपनी इस मुश्किल घड़ी में फैंस से हिम्मत और प्रार्थनाओं की अपील की है। पंकज ने लिखा:
“मुझे ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। इस चुनौतीपूर्ण समय में मुझे आपकी प्रार्थनाओं, प्यार और समर्थन की बेहद जरूरत है।”

इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल से कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें वे कई तरह के मेडिकल टेस्ट और डायग्नोसिस प्रक्रियाओं से गुजरती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी स्थिति को बयां करते हुए लिखा कि लगातार टेस्ट और अस्पतालों के चक्कर काटना किसी के लिए भी एक मानसिक और शारीरिक परीक्षा जैसा होता है।

फैंस को माना अपना परिवार


पंकज भदौरिया ने अपने प्रशंसकों के साथ एक गहरा जुड़ाव दिखाते हुए कहा कि वे अपने फैंस को अपना एक बड़ा परिवार मानती हैं। यही वजह है कि उन्होंने किसी अफवाह या आधी-अधूरी खबर के बजाय खुद सामने आकर इस बात को सबसे साझा करना जरूरी समझा। खबर सामने आने के बाद से ही टीवी इंडस्ट्री के उनके साथी कलाकारों, शेफ्स और लाखों फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

news desk

Recent Posts

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन का सत्याग्रह, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन…

14 hours ago

ट्रंप की रूस से डीजल डील ने बढ़ाया यूक्रेन से टकराव, जेलेंस्की की कुर्सी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को…

15 hours ago

यूपी कांग्रेस में मोना की ताजपोशी के बीच घमासान, अजय राय समर्थकों संग दफ्तर में धरने पर बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी…

16 hours ago

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा…

18 hours ago

दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश, केंद्र से मांगा हलफनामा

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम…

20 hours ago

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन…

21 hours ago