Trending News

WPL Mega Auction 2026: UP की दीप्ति शर्मा की कीमत आसमान पर, 3.2 करोड़ में UP Warriorz की टीम में शामिल

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की मेगा नीलामी में भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने धूम मचा दी. दिल्ली कैपिटल्स की कड़ी टक्कर के बीच, यूपी वारियर्स ने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करते हुए दीप्ति को अपने पाले में ले लिया.

नीलामी में शुरूआती 50 लाख रुपये की बोली से लेकर 3.20 करोड़ तक की महंगी बोली तक का रोमांच देखने को मिला. इस ऐतिहासिक बोली के साथ दीप्ति शर्मा WPL ऑक्शन इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गईं।

आगरा की यह बेटी अब अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी, और लाखों क्रिकेट प्रेमियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी. यूपी वारियर्स के लिए यह सिर्फ एक खिलाड़ी की वापसी नहीं, बल्कि एक गर्व और प्रेरणा का पल है.

दीप्ति शर्मा का धमाकेदार प्रदर्शन: वर्ल्ड कप 2025 में रिकॉर्ड्स की बारिश

दीप्ति शर्मा ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने टूर्नामेंट में 22 विकेट लिए और 215 रन बनाए, और इसी शानदार योगदान के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.

दीप्ति इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। वनडे वर्ल्ड कप (पुरुष या महिला) के इतिहास में वह पहली खिलाड़ी बनीं, जिन्होंने एक सीजन में 200 रन और 20 विकेट का डबल पूरा किया। इसके अलावा, दीप्ति महिला वनडे वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचीं।

फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 58 रन बनाए और 39 रन देकर 5 विकेट झटके, और वर्ल्ड कप (पुरुष या महिला) के नॉकआउट मैच में अर्धशतक और पांच विकेट लेने वाली पहली क्रिकेटर बनीं.
भारतीय महिला टीम के लिए यह पहला मौका था जब किसी प्लेयर ने वनडे में पांच विकेट और अर्धशतक दोनों एक ही मैच में हासिल किया. यह उपलब्धि वनडे वर्ल्ड कप (पुरुष या महिला) में हासिल करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं; इससे पहले 2011 में युवराज सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया था.

दीप्ति का यह प्रदर्शन सिर्फ रिकॉर्ड्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय भी खोल गया.

दीप्ति शर्मा की इस धमाकेदार वापसी ने WPL 2026 की नीलामी को यादगार बना दिया।

news desk

Recent Posts

बुशरा बीवी की सेहत को लेकर परेशान इमरान खान, जेल से वकीलों को दिया बड़ा निर्देश, बोले- पहले पत्नी को बचाइए

आडियाला जेल में पीटीआई नेता गौहर अली से मुलाकात के दौरान की गुहार, बुशरा बीवी…

10 hours ago

‘सुबह 11 बजे शराब की बदबू’… राहुल गांधी का भगवंत मान पर बड़ा आरोप

पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की ‘इंसाफ रैली’ के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

11 hours ago

दिवाली से पहले अमूल ने दिया महंगाई का झटका, घी-मक्खन की कीमतें बढ़ीं, त्योहारों पर बिगड़ेगा रसोई का बजट

त्योहारी सीजन में डेयरी उत्पादों की बढ़ती मांग के बीच अमूल का फैसला, गुजरात और…

12 hours ago

शुरुआती झटकों और बारिश के बीच भारत की रोमांचक जीत, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्जा

भारत ने बुधवार, 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले रोमांचक…

12 hours ago

न तेल, न बाती, न स्विच! आखिर कैसे काम करता है पानी से जलने वाला यह स्मार्ट दीया?

दिवाली के त्योहार पर बाजार में इस बार स्मार्ट पानी वाले दीये चर्चा में हैं।…

12 hours ago