नई दिल्ली। भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करने की तैयारी में है। ताजा संकेतों के अनुसार, इस साल के परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में अधिक तेजी से और संभवतः अप्रैल के अंत तक जारी किए जा सकते हैं।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 22 अप्रैल को रिजल्ट आने की भ्रामक खबरें वायरल हो रही थीं। बोर्ड ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक घोषणा होने तक किसी भी अनौपचारिक तारीख पर भरोसा न करें। विशेषज्ञों का मानना है कि बोर्ड 30 अप्रैल के आसपास परिणामों की घोषणा कर सकता है।
साल 2025 के आंकड़े बताते हैं कि CISCE बोर्ड का प्रदर्शन शानदार रहा है। कक्षा 10वीं में 99% से अधिक छात्र सफल हुए थे, जबकि 12वीं में भी सफलता का प्रतिशत करीब 99% रहा। इस बार भी छात्रों और अभिभावकों को बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
जैसे ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव होगा, स्टूडेंट्स को अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए निम्नलिखित विवरणों की आवश्यकता होगी:
आपको बता दें कि इस साल ICSE (10वीं) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक चली थीं, जबकि ISC (12वीं) की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 3 अप्रैल को समाप्त हुईं। खास बात यह है कि बोर्ड इस बार व्यावसायिक शिक्षा (CVE) के नतीजे भी एक साथ जारी करने की योजना बना रहा है।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के मंच से चीन…
लखनऊ। लखनऊ की महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच मिलने जा…
बरनाला में देर रात हुई वारदात, घर के गेट पर लगीं 7 से 8 गोलियां;…
लखनऊ। राजधानी की उभरती युवा निशानेबाज 10 वर्षीय भार्गवी राय ने निशानेबाजी के क्षेत्र में…
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर BSP सुप्रीमो ने आकाश आनंद पर साधा निशाना, संगठन विस्तार…
सुराबाया से बंजारमासिन जा रहा था ‘वर्को ट्रांसपोर्ट 8’, खराब मौसम के बीच रविवार तड़के…