New Year Party पर लगेगा 'Break'?
अगर आप सोच रहे हैं कि 31 दिसंबर की रात की ‘Midnight Cravings’ के लिए पिज्जा या बिरयानी ऑर्डर करेंगे, तो थोड़ा रुकिए! क्योकि जब 31 दिसंबर को पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा होगा, तब आपके स्मार्टफोन पर Swiggy, Zomato, Blinkit और Zepto जैसे ऐप्स ‘नॉट सर्विसिबल’ या ‘डिलेड’ का मैसेज दिखा सकते हैं। देशभर के करीब 1.5 लाख से ज़्यादा डिलीवरी पार्टनर्स और गिग वर्कर्स ने 31 दिसंबर को ऑल-इंडिया स्ट्राइक का ऐलान किया है।
हड़ताल क्यों और किसने बुलाई?
ये विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) और इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) द्वारा बुलाया गया है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली-NCR और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के यूनियनों ने भी इसे अपना समर्थन दिया है।
क्रिसमस (25 दिसंबर) को हुई एक छोटी ‘ट्रेलर हड़ताल’ के बाद, अब असली ‘पिक्चर’ 31 दिसंबर को दिखने वाली है। डिलीवरी पार्टनर्स इस बार बड़े लेवल पर स्ट्राइक की प्लानिंग कर रहे हैं ताकि कंपनियों को उनकी डिमांड्स मानने पर मजबूर किया जा सके।
हालिया अपडेट्स के मुताबिक, यूनियन और कंपनियों के बीच हुई आखिरी दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। Zomato और Swiggy ने अपने सबसे ‘डायमंड’ और ‘स्टार’ रेटिंग वाले राइडर्स को 500 रुपए से 1000 रुपए तक का एक्स्ट्रा ‘लॉयल्टी बोनस’ ऑफर किया है ताकि वे हड़ताल में शामिल न हों। वहीं, कुछ शहरों में पुलिस ने डिलीवरी पार्टनर्स को चेतावनी दी है कि वे सड़कों पर ट्रैफिक या रेस्टोरेंट्स के बाहर भीड़ जमा न करें।
क्यों मचा है बवाल?
राइडर्स अब ‘एल्गोरिदम’ के इशारों पर नाचने को तैयार नहीं हैं। उनकी डिमांड्स काफी गंभीर हैं: ’10 मिनट की डिलीवरी’ राइडर्स के लिए मौत का कुआं बनती जा रही है। कोहरे और ट्रैफिक में ये जानलेवा है।
पेट्रोल महंगा हो गया, लेकिन राइडर्स की जेब में आने वाला पैसा कम हो गया है। बिना किसी वार्निंग के ID ब्लॉक होने से हज़ारों राइडर्स सड़क पर आ गए हैं। और कड़ाके की ठंड और रात की ड्यूटी के लिए कोई एक्स्ट्रा ‘विंटर अलाउंस’ नहीं मिल रहा।
कंपनियों के उड़े होश: करोड़ों का दांव पर!
31 दिसंबर इन कंपनियों के लिए ‘दिवाली’ जैसा होता है। Zomato & Swiggy न्यू इयर पे पिछली बार एक मिनट में 8,000 से ज्यादा ऑर्डर आ रहे थे। अगर 1.5 लाख राइडर्स स्ट्राइक पर रहे, तो कंपनियों को 500 रुपए करोड़ से ज्यादा का फटका लग सकता है। इस स्ट्राइक की खबर से इन्वेस्टर्स भी डरे हुए हैं, जिसका असर शेयर की कीमतों पर दिख सकता है।
कंपनियों का ‘Plan-B’
31st की रात डिलीवरी चार्ज 100 रुपए से 200 रुपए तक जा सकता है। Shadowfax और Grab जैसी बाहरी कंपनियों से राइडर्स किराए पर लिए जा रहे हैं। ब्लिंकिट और जेप्टो लगातार ‘Push Notifications’ भेज रहे हैं कि अपना स्टॉक आज ही पूरा कर लें।
कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…
इस्लामाबाद: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…
न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…
Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…
दिल्ली से आज एक बड़े और लंबे समय से चल रहे मामले में अहम फैसला…
उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…