Trending News

क्या जिम का ‘मसल सप्लीमेंट’ अब आपके दिमाग को तेज़ बनाएगा? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

अक्सर जिम जाने वाले युवाओं के हाथों में आपने ‘क्रिएटिन’ का डिब्बा देखा होगा। अब तक इसे केवल मसल बनाने और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने वाला सप्लीमेंट माना जाता था,लेकिन इसे लेकर मेडिकल साइंस की दुनिया में एक बड़ा शिफ्ट आया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो क्रिएटिन आपकी बॉडी बनाता था, वही अब आपके दिमाग को ‘सुपरचार्ज’ करने के काम आएगा। इजी लैंग्वेज में कहें तो क्रिएटिन अब मसल्स के लिए ‘बल्क’ और दिमाग के लिए ‘बुद्धि’ दोनों दे रहा है।

दिमाग का ‘अनलिमिटेड पावर बैकअप’

हमारा ब्रेन शरीर का सबसे भूखा हिस्सा है,यह अकेले ही 20% एनर्जी डकार जाता है। न्यूरोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, क्रिएटिन ब्रेन में ATP (ऊर्जा का सिक्का) के लेवल को गिरने नहीं देता।

एक्सपर्ट्स का कहना है की, “क्रिएटिन सिर्फ एक सप्लीमेंट नहीं, बल्कि एक ‘नेचुरल परफॉरमेंस एन्हांसर’ है। यह ब्रेन फॉग को हटाकर आपको सुपर-फोकस्ड बनाता है।”

क्यों हो रहा है यह ‘ट्रेंडिंग’?

रिसर्च कहती है कि क्रिएटिन शॉर्ट-टर्म मेमोरी को शार्प करता है और कॉम्प्लेक्स प्रॉब्लम सॉल्विंग को आसान बनाता है। यह केवल डोले नहीं बनाता, बल्कि दिमाग के न्यूरोट्रांसमीटर्स को बैलेंस कर Anxiety और Depression जैसी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। अगर आप नेटफ्लिक्स देख रहे हैं या रात भर जागकर प्रोजेक्ट पूरा कर रहे हैं, तो क्रिएटिन उस थकान और चिड़चिड़ेपन को खत्म करता है जो नींद की कमी से होती है। बढ़ती उम्र में अल्जाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों के खिलाफ यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर सकता है।

वेजिटेरियंस के लिए ‘वरदान’

अगर आप शाकाहारी हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत अच्छी है, चूंकि क्रिएटिन ज्यादातर नॉन-वेज खाने में मिलता है, शाकाहारियों में इसकी कमी अक्सर देखी जाती है। ऐसे में क्रिएटिन सप्लीमेंट आपके मानसिक प्रदर्शन में एक ‘मैजिकल जंप’ ला सकता है।

‘क्रिएटिन’ लेने से पहले ये जान लें

क्रिएटिन ‘सेफ’ है, लेकिन ‘सेल्फ-मेडिकेशन’ से बचें। अगर आप क्रिएटिन ले रहे हैं और पानी कम पी रहे हैं, तो आप गलती कर रहे हैं। कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं। ‘ज्यादा मतलब बेहतर’ नहीं होता। 3 से 5 ग्राम की डेली डोज काफी है। अगर किडनी से जुड़ी कोई पुरानी हिस्ट्री है, तो इससे दूरी बनाना ही समझदारी है।

news desk

Recent Posts

IND vs JPN: आखिरी ओवर में वाइड पर मचा घमासान, अंपायर से भिड़े श्रेयस-अक्षर, फिर बदला फैसला

भारत और जापान के बीच मंगलवार को खेला गया ऐतिहासिक टी20 मुकाबला नतीजे से ज्यादा…

6 hours ago

जमुई कांड में एनकाउंटर के बाद सियासी घमासान, संजय राउत ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस की कार्रवाई…

7 hours ago

TRAI का बड़ा फैसला: अब बिना इंटरनेट के सस्ते रिचार्ज का रास्ता साफ, सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान लाना अनिवार्य!

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो अपने मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल…

7 hours ago

जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR, नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने अब…

7 hours ago

संजय निषाद का BJP को संदेश: ‘नाव डूबने न दें’, अमित शाह-सुनील बंसल को लेकर कही बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के भीतर सहयोगी दलों की भूमिका…

8 hours ago