Trending News

मेरठ: पति को शॉपिंग के बहाने घर से बाहर ले गयी… और पीछे भाई को बता दिया घर लूटने का सीक्रेट प्लान! पुलिस ने ऐसे उठाया रहस्य से पर्दा

अब तक आपने देखा होगा कि पत्नी पर कई आरोप लगते आए हैं कभी ज्यादा लड़ाई करने के तो कभी पति की बात न मानने के, लेकिन अब एक पत्नी पर अपने ही घर में चोरी के आरोप का भी मामला सामने आया है. जी हां मेरठ पुलिस ने थाना टीपी नगर क्षेत्र के महावीर जी नगर में कपड़ा व्यापारी पीयूष मित्तल के घर हुई 30 लाख रुपये की चोरी का इंट्रेस्टिंग खुलासा किया है. जांच में पता चला कि चोरी की मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं बल्कि व्यापारी की पत्नी पूजा ही थी, जिसने अपने भाई रवि बंसल की किडनी की बीमारी के इलाज के लिए अपने ही पति के घर में चोरी करा दी. इस खुलासे ने मामले को और भी इंट्रेस्टिंग बना दिया है. पुलिस ने पूजा, उसकी मां अनीता, भाई रवि और रवि के साले दीपक को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी के जेवर और नकदी भी बरामद कर ली गई है.

ये था मामला:

15 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई चोरी में घर से 50 हजार रुपये नकद और लगभग 30 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए थे. पीयूष ने तुरंत थाना टीपी नगर में मुकदमा दर्ज कराया. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दर्जनों सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से मामला सुलझा. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि पूजा ने ही पूरी योजना बनाई थी. पूजा ने बताया कि उसके भाई रवि की किडनी खराब होने से इलाज के लिए पैसे की कमी थी. पूजा और पीयूष का विवाह मात्र 6 महीने पहले हुआ था, जो पीयूष की तीसरी शादी और पूजा की दूसरी शादी थी. पूजा के मायके की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह साजिश रची गई.

चोरी की योजना और पुलिस की कार्रवाई

पूजा ने पहले ही अपने भाई रवि को घर में घुसने की पूरी योजना बता दी थी. घटना वाले दिन उसने अपने पति पीयूष को मेरठ के पीवीएस मॉल में शॉपिंग के बहाने घर से बाहर ले जाकर घर खाली कर दिया. इस दौरान घर का मुख्य दरवाजा केवल बंद किया गया था, ताला नहीं लगाया गया. योजना के अनुसार, रवि और उसका साथी दीपक मयूर विहार दिल्ली से स्विफ्ट कार में रिठानी मेट्रो स्टेशन पहुंचे. वहां से दीपक ई-रिक्शा लेकर पूजा के घर गया और अंदर घुसकर लॉकर से जेवर और नकदी चुरा ली. वारदात के बाद वह ई-रिक्शा से वापस रिठानी मेट्रो स्टेशन लौटा, जहां रवि कार में उसका इंतजार कर रहा था. लौटते समय दीपक ने चोरी के दौरान पहने हुए कपड़े और पिट्ठू बैग चलती कार से फेंक दिए ताकि कोई सुराग न मिले. पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए दिल्ली और गौतमबुद्धनगर पुलिस की मदद ली. रवि नई दिल्ली का निवासी है, जबकि दीपक गौतमबुद्धनगर का. अनीता भी नई दिल्ली से है. एसपी सिटी ने कहा, “पूरे मामले का खुलासा हो गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.”

news desk

Recent Posts

Iran-US War: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का प्रस्ताव, फिर भी अराघची बोले- युद्ध नहीं, शांति चाहते हैं

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव…

24 minutes ago

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

2 hours ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

17 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

17 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

18 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

19 hours ago