Trending News

ब्राउन मुंडे फेम एपी ढिल्लों ने क्यों ठुकराया बॉलीवुड? इंटरव्यू में खुलकर बताया बॉलीवुड में कैसे होता है पंजाबी सिंगर्स का शोषण

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों, जिन्होंने गाने ‘ब्राउन मुंडे’ के साथ ग्लोबल म्यूजिक चार्ट्स में टॉप 10 तक का रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने बॉलीवुड में कोलैब न करने की वजह खुलकर बताई है. एसएमटीवी यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गंभीर आरोप लगाए. साथ ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ कलाकारों पर भी सवाल उठाए.

बॉलीवुड से दूरी की वजह

एपी ने कहा, “मैंने बॉलीवुड के साथ काम इसलिए नहीं किया क्योंकि मुझे अपने समुदाय की परवाह है. मैं एक मिसाल कायम करना चाहता हूं, मैंने प्रोड्यूसर्स से कहा कि मैं गाना बनाऊंगा, लेकिन उन्हें अपना तरीका बदलना होगा.

जब कोई पंजाबी कलाकार बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना देता है, तो प्रोड्यूसर गाने के ट्रैक, रीमिक्स राइट्स और सबकुछ अपने पास ले लेते हैं. वो गाने और कलाकार का शोषण अपने फायदे के लिए करते हैं. और यही वजह है कि मैंने मना कर दिया” उन्होंने खुलासा किया कि दो बड़े बॉलीवुड सितारों ने उनके गाने के राइट्स मांगे थे. एपी ने कहा “कुछ बड़े कलाकारों ने मेरे गाने को अपनी फिल्म में इस्तेमाल करना चाहा. हमने सीन भी प्लान कर लिया था, लेकिन उन्होंने गाने और उसके राइट्स अपने पास रखने की शर्त रखी, यह सही नहीं लगा. मैंने साफ कहा कि जब तक ये प्रथा नहीं बदलती, मैं उनके साथ काम नहीं करूंगा.”

एपी ने पंजाबी ए-लिस्ट सिंगर्स पर भी सवाल उठाए, जो बॉलीवुड के इन तरीकों को स्वीकार कर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “जब तक ये कलाकार सीमा तय नहीं करेंगे और ‘ना’ कहना नहीं सीखेंगे, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री आगे नहीं बढ़ पाएगी”

पिछले विवाद और काम

एपी पहले भी विवादों में रहे हैं. उन्होंने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट्स की टिकट बिक्री को नकली करार दिया था, जिससे उनकी नोक-झोंक चर्चा में रही. हालांकि, उन्होंने सलमान खान और संजय दत्त के साथ म्यूजिक वीडियो ‘ओल्ड मनी’ में एक्टिंग की है, जो बॉलीवुड के साथ उनका एकमात्र सहयोग रहा. एपी का यह बयान पंजाबी म्यूजिक और बॉलीवुड के बीच रिश्तों पर नई बहस छेड़ सकता है, खासकर तब जब दिलजीत दोसांझ, करण औजला और गुरु रंधावा जैसे कलाकार हिंदी फिल्मों में सक्रिय हैं.

news desk

Recent Posts

unjab University Protest: दो यूनिवर्सिटी, दो विवाद और हिंसक प्रदर्शन; अफवाह से कथित रेप तक कैसे बिगड़े हालात

पंजाब में लगातार दो दिनों में दो बड़ी यूनिवर्सिटियां छात्रों के विरोध प्रदर्शन और हिंसा…

48 minutes ago

Delhi Politics: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़, प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल; गिरफ्तारी की मांग

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर हुए विवाद के दौरान…

16 hours ago

जिम्नास्ट वेरोनिका वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान, Uneven Bars में जीता कांस्य पदक

प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में K.D. Singh Babu Stadium की वेरोनिका वर्मा…

17 hours ago

South Africa Mass Shootings: दो शहरों में कुछ घंटों के भीतर 27 मौतें, 26 घायल; बंदूकधारियों की तलाश तेज

दक्षिण अफ्रीका में एक के बाद एक दो सामूहिक गोलीबारी से हड़कंप मच गया है।…

18 hours ago

यूपी 2027: 86 आरक्षित सीटों पर क्यों टिकी सबकी नजर? 2024 के नतीजों ने बदला दलित वोट का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में दलित वोट फिर केंद्र में है। 403 विधानसभा सीटों…

18 hours ago

2027 से पहले मायावती का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, BSP तीन सेक्टर में बंटी; UP-उत्तराखंड की कमान खुद संभालेंगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने संगठन में बड़ा…

19 hours ago