Trending News

मरम्मत के बाद फिर क्यों पड़ गईं दरारें? गंगा एक्सप्रेसवे की तस्वीरों पर गरमाई सियासत, अखिलेश ने सरकार से पूछे सवाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर मरम्मत किए गए हिस्से में दोबारा दरारें दिखाई देने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। उन्नाव के पास सामने आई इन दरारों ने एक्सप्रेसवे की मजबूती और भारी बारिश के दौरान उसकी स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने वीडियो साझा कर साधा निशाना

गंगा एक्सप्रेसवे पर दरारों का वीडियो साझा करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने लिखा, “सावधान… खतरे में है आपकी जान! गंगा एक्सप्रेसवे पर नदी की धाराओं की तरह दिख रहीं ये अनगिनत दरारें भाजपा के भ्रष्टाचार की गवाही दे रही हैं।”

जहां पहले हुआ था कटाव, वहीं फिर दिखीं दरारें

जानकारी के मुताबिक उन्नाव के पास जिस हिस्से में दरारें दिखाई दी हैं, वहां पहले भी मिट्टी धंसने और कटाव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। क्षतिग्रस्त हिस्से की बाद में मरम्मत और पैचवर्क किया गया था, लेकिन अब उसी स्थान पर फिर दरारें नजर आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

एक हफ्ते पहले बना था 10 मीटर गहरा गड्ढा

इससे पहले 18 अगस्त को मेरठ-प्रयागराज कैरिजवे के 421वें किलोमीटर के पास भारी बारिश के बाद करीब 10 मीटर गहरा गड्ढा बन गया था। सड़क का हिस्सा और उससे जुड़ा तटबंध बह गया था, जिसके बाद प्रभावित हिस्से की मरम्मत कराई गई थी।

उद्घाटन के बाद कई बार सामने आईं क्षति की खबरें

594 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन इसी वर्ष 29 अप्रैल को किया गया था। यह मेरठ को प्रयागराज से जोड़ता है और उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरता है। इस परियोजना का उद्देश्य दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय करीब 12 घंटे से घटाकर 6 घंटे करना है।

हालांकि उद्घाटन के बाद से अलग-अलग स्थानों पर क्षति की घटनाएं सामने आती रही हैं। जुलाई में भारी बारिश के दौरान उन्नाव में सोनिक टोल प्लाजा से जुड़ने वाली करीब सात मीटर लंबी अप्रोच रोड भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय तटबंध के पास मिट्टी का कटाव होने से कैरिजवे का एक हिस्सा ढह गया था, जिसके बाद मरम्मत का काम कराया गया था।

अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर भी सरकार पर हमला

गंगा एक्सप्रेसवे के मुद्दे के साथ-साथ अखिलेश यादव ने हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 18 राउंड गोलियां चलाकर की गई हत्या से पूरे इलाके में भय का माहौल है। उन्होंने मृतक की मां के सड़क पर बेटे के शव के साथ बैठे होने की घटना को हृदयविदारक बताया और मामले की जांच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू से भी किए जाने की मांग का जिक्र किया।

vineet verma

Recent Posts

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन का सत्याग्रह, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन…

13 hours ago

ट्रंप की रूस से डीजल डील ने बढ़ाया यूक्रेन से टकराव, जेलेंस्की की कुर्सी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को…

14 hours ago

यूपी कांग्रेस में मोना की ताजपोशी के बीच घमासान, अजय राय समर्थकों संग दफ्तर में धरने पर बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी…

14 hours ago

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा…

17 hours ago

दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश, केंद्र से मांगा हलफनामा

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम…

18 hours ago

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन…

19 hours ago