Trending News

“कफ सिरप से यूपी में कोई मौत नहीं हुई है”- CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कफ सिरप का मामला अब योगी सरकार के लिए गले की हड्डी बनता नजर आ रहा है। इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच लगातार राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

इस बीच इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि कोडीन सिरप यूपी में नहीं बनता, कफ सिरप से यूपी में कोई मौत नहीं हुई है, यूपी में सबसे बड़े होलसेलर को सपा सरकार में लाइसेंस जारी किया था। कफ सिरप को लेकर योगी ने आगे कहा कि नकली दवा से मौत होने की कोई जानकारी सरकार के संज्ञान में नहीं आई है। |

यूपी में कोडीन के सिर्फ स्टॉकिस्ट और होलसेलर हैं. यहां प्रोडक्शन नहीं होता। मौत के मामले दूसरे राज्यों से आए हैं, मौत से जुड़े मामले तमिलनाडु में बने कफ सिरप से सामने आए हैं।इस बीच समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि कफ सिरप मामले पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में विस्तार से चर्चा की जाए। इसी मांग को लेकर सपा ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सदन में जोरदार प्रदर्शन किया।

कफ सिरप मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर सपा विधायक पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। इस कारण कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही भी बाधित हुई।उधर उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज योगी सरकार अनुपूरक बजट पेश करने जा रही है। सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह बजट दोपहर 12:20 बजे सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना अनुपूरक बजट सदन में पेश करेंगे। अगले वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस अनुपूरक बजट को काफी अहम माना जा रहा है।

अनुपूरक बजट पेश किए जाने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन की कार्यवाही में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि बजट को लेकर सदन में हंगामे के आसार हैं और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति के साथ सदन में पहुंच सकते हैं।

news desk

Recent Posts

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

9 minutes ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

17 minutes ago

‘पहले ठीक था आकाश, शादी के बाद हुईं गलतियां’, चौथी बार वापसी पर मायावती ने बताई वजह

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी में…

19 minutes ago

‘आपका चुनाव चिह्न साइकिल है…’, समर्थक ने सुनाया सपना तो ठहाका मारकर हंसे बृजभूषण; मुंह से निकला- ‘भक्क’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और राजनीतिक हलचल अभी से…

25 minutes ago

6 दोस्त बाढ़ के पानी में डूबे, 5 को बचाया गया लेकिन नहीं बची विमल की जान; लखनऊ में गोमती के उफान ने मचाई तबाही

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में बाढ़ का संकट लगातार गहराता जा रहा है। गोमती…

33 minutes ago

पहले शराब पिलाई, फिर जंगल में ले जाकर कीचड़ में दबा दिया मुंह; पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर ऐसे रची पति के कत्ल की साजिश

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पति की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज…

35 minutes ago