Entertainment

कौन है वो महिला जिसने रिहाना के घर को बनाया निशाना? LAPD ने किया बड़ा खुलासा!

ग्लोबल आइकन और अरबपति बिजनेसवुमन रिहाना के फैंस के लिए कल दोपहर जो खबर आए है वो डराने वाली है, हॉलीवुड के सबसे पॉश इलाके बेवर्ली हिल्स में सन्नाटा तब टूट गया जब ‘डायमंड्स’ सिंगर के घर को गोलियों से छलनी करने की कोशिश की गई। सबसे डरावनी बात तो ये रही की रिहाना उस वक्त अपने घर के अंदर ही थीं।

क्या था पूरा सीन?
कल दोपहर करीब 1:15 बजे, एक 30 साल की महिला अपनी व्हाइट टेस्ला में रिहाना के 13.8 मिलियन डॉलर के विला के सामने रुकी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, महिला ने अपनी कार की खिड़की से ही गन निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद एक गोली दीवार को चीरती हुई घर के लिविंग एरिया तक जा पहुंची। गनीमत रही कि रिहाना उस वक्त उस स्पॉट पर मौजूद नहीं थीं।

फायरिंग के बाद महिला अपनी कार में रफूचक्कर हो गई, लेकिन LAPD (लॉस एंजिल्स पुलिस) ने अपनी पूरी फ़ोर्स का इस्तेमाल कर सिर्फ 30 मिनट के अंदर उस महिला को पकड़ लिया, पुलिस ने उसे शर्मन ओक्स के एक भीड़भाड़ वाले शॉपिंग सेंटर से ट्रेस कर दबोच लिया। महिला के पास से कई हथियार बरामद हुआ है।

अभी तक यह मिस्ट्री बनी हुई है कि क्या यह कोई ‘ऑब्सेस्ड फैन’ थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? पुलिस फिलहाल महिला के सोशल मीडिया और बैकग्राउंड को खंगाल रही है।

क्या रिहाना का परिवार खतरे में था?
रिहाना तो सुरक्षित हैं, लेकिन फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल उनके पार्टनर A$AP Rocky और उनके तीन बच्चों को लेकर है। क्या हमलावर को पता था कि उस वक्त घर में कौन-कौन है? हालांकि ऑफिशियली तौर पर परिवार की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है, पर रिहाना के करीबियों का कहना है कि वे इस घटना से काफी “शॉक्ड” हैं।

सोशल मीडिया पर ‘Riri’ के लिए दुआएं
जैसे ही यह खबर फैली, तो सोशल मीडिया पर #RihannaSafe ट्रेंड करने लगा। फैंस न सिर्फ रिहाना की सलामती की दुआ मांग रहे हैं, बल्कि इस बात पर भी बहस छिड़ गई है कि बेवर्ली हिल्स जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में ऐसी वारदात कैसे हो गई?

news desk

Recent Posts

Budget Session 2026: अखिलेश यादव ने विपक्ष की 7 प्रमुख प्राथमिकताएँ बताईं, एक्स पर साझा किया पोस्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट सत्र के दूसरे चरण के…

19 minutes ago

IND vs NZ फाइनल: भारत की जीत पर यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, देखिए मजेदार पोस्ट

अहमदाबाद। भारतीय टीम ने रविवार को खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल में…

1 hour ago

चीन में महंगाई ने पकड़ी रफ्तार, तीन साल के उच्च स्तर पर CPI –  क्या भारत के निर्यात को मिल सकते हैं नए मौके ?

नई दिल्ली: चीन की अर्थव्यवस्था से फरवरी 2026 के लिए आए ताजा आंकड़ों ने वैश्विक…

1 hour ago

‘कल्कि 2898 AD’ के लिए कमल हासन की फीस ने उड़ाए होश: क्या वो हैं भारत के सबसे महंगे एक्टर?

नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने बॉक्स ऑफिस पर तो झंडे गाड़े…

2 hours ago

ईरान पर स्ट्राइक से भड़का रूस, UN के सबसे ताकतवर देशों की आपात बैठक बुलाने की मांग के साथ दे डाली ये बड़ी चेतावनी

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच रूस ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर…

3 hours ago

“टी20 वर्ल्ड कप 2026: सिराज का टीम-फर्स्ट रवैया, बेंच पर रहते हुए भी बढ़ाया भारत का हौसला”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड…

3 hours ago