Trending News

“टी20 वर्ल्ड कप 2026: सिराज का टीम-फर्स्ट रवैया, बेंच पर रहते हुए भी बढ़ाया भारत का हौसला”

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

भारत की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज और स्पिनर कुलदीप यादव के बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं। खासकर सिराज ने टी20 वर्ल्ड कप में अचानक मौका मिलने और फिर प्लेइंग 11 से बाहर बैठने को लेकर बड़ा बयान दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

सिराज का टीम-फर्स्ट रवैया फैंस को भाया, बेंच पर रहते हुए भी बढ़ाया हौसला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद तेज़ गेंदबाज Mohammed Siraj का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिराज ने कहा, “सब कुछ ऊपर वाले (भगवान) का प्लान है। मैं तो टीम में भी नहीं था, ऊपर वाले ने मौका दिया और वर्ल्ड चैंपियन बना दिया।”

सिराज को टूर्नामेंट में केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला, बाकी समय वह बेंच पर रहे। जब उनसे पूछा गया कि प्लेइंग 11 से बाहर रहना निराशाजनक हो सकता है, लेकिन टीम में बेंच का रोल कितना अहम होता है, तो उन्होंने जवाब दिया:

“बाहर बैठकर भी रोल बहुत बड़ा होता है पानी पिलाना, नेट्स में गेंदबाजी करना, टीम का माहौल अच्छा रखना और हमेशा टीम को प्राथमिकता देना। ये सब टीम की सफलता में अहम योगदान देते हैं। पर्सनल गोल से ज्यादा टीम का गोल अहम है।”

सिराज का यह बयान इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में सिर्फ मैदान पर खेलने वाले ही नहीं, बल्कि बेंच के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी जीत में उतने ही जिम्मेदार होते हैं। बाहर रहते हुए भी उन्होंने टीम का हौसला बढ़ाया और माहौल को सकारात्मक रखा।

USA के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

सिराज को टूर्नामेंट में पहला मौका USA के खिलाफ मैच में मिला। उस मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन खर्च किए और 3 विकेट अपने नाम किए। उन्हें टीम में हर्षित राणा की जगह शामिल किया गया था, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि टीम कॉम्बिनेशन के चलते आगे के मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

news desk

Recent Posts

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध अब पर्यावरण प्रदूषण…

12 minutes ago

अलविदा बप्पा! लालबागचा राजा की विदाई के साथ मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, 21 घंटे चला विसर्जन

अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लालबागचा राजा और चिंचपोखलीचा चिंतामणि की विदाई के…

22 minutes ago

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर सियासी वार-पलटवार, BJP की तारीफ पर पवन खेड़ा का तंज

समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की बात कही, पवन खेड़ा…

2 hours ago

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में टिकट को लेकर मंथन, पुराने चेहरों की वापसी या नए नेताओं पर दांव?

16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, बीजेपी के खाते में 8…

2 hours ago

Team India ODI Squad: भारत की वनडे टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानिए पूरी लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने…

2 hours ago

Iran-US War: ईरान की 7 दिन की डील पर ट्रंप का ब्रेक, होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों…

3 hours ago