Entertainment

डर का असली बादशाह कौन? The Mummy ने मचाया तहलका तो अक्षय कुमार की भूत बंगला की चमक पड़ी फीकी

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर डरावनी फिल्मों का क्रेज ज्यादा हाई है, एक तरफ बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ से दर्शकों को गुदगुदाने और डराने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड की लेजेंड्री फ्रैंचाइजी ‘The Mummy’ ने इंडियन मार्केट में अपना इम्पैक्ट इस तरह छोड़ा है सभी उसके दीवाने हो गये है। ली क्रोनिन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अक्षय के ‘खिलाड़ी’ अवतार के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

भारी-भरकम बजट और वर्ल्डवाइड धमाका


हॉलीवुड की इस कल्ट क्लासिक फिल्म का क्रेज नेक्स्ट लेवल पर है। लगभग 207 करोड़ के मेगा बजट से बनी ‘The Mummy’ ने अपनी लागत वसूलने में देर नहीं लगाई। ग्लोबल लेवल पर फिल्म ने अब तक करीब 350 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

भारत में भी इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त ‘हाइप’ है। रिलीज के शुरुआती 6 दिनों में ही इसने 15.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले वीकेंड में यह फिल्म कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।

क्या ‘भूत बंगला’ की चमक पड़ गई फीकी?


अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 17 मार्च को बड़े पर्दे पर उतरी थी और अब तक दुनियाभर में 137 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म की शुरुआत अच्छी थी, लेकिन ‘The Mummy’ की एंट्री के बाद ‘भूत बंगला’ के स्क्रीन काउंट में गिरावट देखी गई है। यंग ऑडियंस को ली क्रोनिन की डार्क और सुपरनैचुरल थ्रिलर कहानी ज्यादा ‘इंगेजिंग’ लग रही है।

‘The Mummy’ में ऐसा क्या है खास?


इस बार की कहानी पिछली फिल्मों जैसी नहीं, बल्कि कहीं ज्यादा खौफनाक है। फिल्म एक इमोशनल लेकिन डरावने ट्विस्ट पर बेस्ड है, जहाँ एक परिवार की सालों पहले खोई हुई बेटी घर लौटती है। लेकिन ट्विस्ट यह है कि वह अब एक ‘ममी’ बन चुकी है और अपने साथ एक प्राचीन शैतानी साया लेकर आई है। यह यूनिक प्लॉट दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहा है।

भारत में ‘The Mummy’ का लेगेसी रिकॉर्ड


इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘The Mummy’ फ्रैंचाइजी का ट्रैक रिकॉर्ड हमेशा से ही शानदार रहा है:
1999 में आई पहली फिल्म ने 20 करोड़ का बिजनेस किया था। 2001 में सीक्वल ने 27 करोड़ बटोरे और फिर 2008 में तीसरी फिल्म ने करीब 48 करोड़ की बड़ी कमाई की थी।

news desk

Recent Posts

यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार)…

5 hours ago

वाराणसी के नए क्रिकेट स्टेडियम में 2027 में हो सकते हैं IPL मैच, BCCI और LSG की टीम ने किया निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में क्रिकेट का नया केंद्र बनने जा रहे वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट…

7 hours ago

गंगा के ऊपर राफेल की गर्जना, आसमान में तिरंगे की छटा, पीएम मोदी और योगी ने देखा वायुसेना का शौर्य

वाराणसी। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय ‘विंग्स ओवर गंगा’…

7 hours ago

ईरान की इजरायल को बड़ी चेतावनी, ‘एक घंटे से भी कम में रहने लायक नहीं छोड़ेंगे’, अहम ठिकानों का नक्शा साझा

नेतन्याहू के सत्ता परिवर्तन वाले बयान के बाद ईरान का पलटवार पानी, बिजली और तेल…

9 hours ago

डाकू रत्नाकर से महर्षि वाल्मीकि तक का सफर! 26 अक्टूबर को क्यों मनाई जाएगी जयंती, जानें बदलाव की यह रोचक कथा

नई दिल्ली: महर्षि वाल्मीकि जयंती सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। महर्षि वाल्मीकि को…

10 hours ago