Trending News

‘Toxic’ के टीज़र में यश के साथ कौन है वो विदेशी हसीना? इन दो नामों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज

KGF स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का टीज़र जब से रिलीज़ हुआ है, सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है। जहाँ एक तरफ यश का नया अवतार ‘राया’ बवाल मचा रहा है, वहीं दूसरी तरफ टीज़र के शुरुआती 30 सेकंड के एक ‘बोल्ड सीन’ ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली है और दे दिया एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को नया टॉपिक।

टीज़र में यश एक विंटेज कार के अंदर एक विदेशी हसीना के साथ काफी बोल्ड और इंटीमेट सीन करते नज़र आ रहे हैं। अब फैंस के बीच इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल है कौन?

दो गुटों में बंटा सोशल मीडिया
जैसे ही टीज़र वायरल हुआ, फैंस ने एक्ट्रेस की पहचान को लेकर गेस करना शुरू कर दिए। फिलहाल इंटरनेट पर दो नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं:

1- Natalie Burn (नताली बर्न): ज़्यादातर रिपोर्ट्स का दावा है कि ये यूक्रेनी-अमेरिकी एक्ट्रेस नताली बर्न हैं। नताली हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों जैसे The Expendables 3 और Mechanic: Resurrection में नज़र आ चुकी हैं। दिलचस्प बात ये है कि नताली ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीज़र शेयर किया है, जिससे उनके फिल्म में होने की संभावना लगभग 99 परसेंट मानी जा रही है।

2- Sasha Grey (साशा ग्रे): टीज़र के डार्क और स्मोकी शेड्स की वजह से कुछ फैंस का कहना है कि ये एक्ट्रेस एक एडल्ट स्टार और अब हॉलीवुड अभिनेत्री साशा ग्रे जैसी लग रही हैं। देखते ही देखते ट्विटर पर साशा ग्रे का नाम भी ट्रेंड करने लगा, जिससे कंट्रोवर्सी और गहरा गया है।

क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
फिल्म का नाम ही ‘Toxic’ है और इसकी टैगलाइन है ‘बड़ों के लिए एक परी कथा’ (A Fairy Tale for Grown-Ups)। टीज़र में दिखाए गए खून-खराबे और बोल्ड सीन्स ने साफ़ कर दिया है कि ये यश की अब तक की सबसे ‘Raw’ और ‘Bold’ फिल्म होने वाली है।

बॉक्स ऑफिस पर होगा महा-टक्कर
फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खास बात यह है कि इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar 2’ भी रिलीज़ हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर ‘राया’ और ‘धुरंधर’ के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगी।

news desk

Recent Posts

19 अगस्त 2026 पंचांग: शीतला सप्तमी और तुलसीदास जयंती का शुभ संयोग, जानें पूजा मुहूर्त और राहुकाल का समय

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला…

6 hours ago

19 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

नई दिल्ली: 19 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए प्रगति और आर्थिक लाभ…

6 hours ago

शराब, मारपीट और हैवानियत… पत्नी ने खोली पति की क्रूरता की परतें, आरोप सुन पुलिस के भी उड़ गए होश

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से घरेलू हिंसा का एक बेहद गंभीर मामला सामने…

7 hours ago

ममता बनर्जी को कोर्ट से बड़ा झटका! बंगाल की सियासत में नहीं बदलेगा शक्ति संतुलन, ऋतब्रत बनर्जी पर हाईकोर्ट ने लगाई मुहर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में ममता बनर्जी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा…

7 hours ago

मुंबई में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! नामी क्लब, जेप्टो समेत 6 प्रतिष्ठानों पर चला चाबुक, जांच में जो मिला उसने बढ़ा दी चिंता

मुंबई: मुंबई में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य एवं…

7 hours ago