Trending News

सुहाग का कत्ल: अवैध रिश्ते के लिए Wife बनी कातिल, लाश के पास बैठकर देखती रही रात भर वीडियो और फिर सुबह…

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो मौत का खेल कितना खौफनाक हो सकता है इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। जहां एक पत्नी ने अपने ‘प्यार’ के कांटे को रास्ते से हटाने के लिए न केवल अपने सुहाग की बलि दी, बल्कि हत्या के बाद जो किया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए।

अवैध संबंध और ‘मौत’ की साजिश

मृतक की पहचान लोकम शिवा नागाराजू के रूप में हुई है, जो प्याज के व्यापार से अपना घर चलाता था। घर में खुशहाली थी, लेकिन पत्नी लक्ष्मी माधुरी के दिल में कुछ और ही चल रहा था। लक्ष्मी का गोपी नाम के युवक के साथ अवैध संबंध था। जब नागाराजू को इस बात की भनक लगी, तो घर में झगड़े शुरू हो गए। इसी कलह को खत्म करने के लिए लक्ष्मी ने एक खौफनाक स्क्रिप्ट लिखी।

आधी रात को ‘साया’ बना काल


पुलिस की तफ्तीश में जो सामने आया, वो किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है:
लक्ष्मी ने सबसे पहले नागाराजू के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। जब पति गहरी नींद में सो गया, तो लक्ष्मी ने अपने प्रेमी गोपी को घर के अंदर बुलाया। दोनों ने मिलकर नागाराजू के चेहरे पर तकिया रखा और तब तक दबाए रखा जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं।

लाश के पास बैठकर देखती रही वीडियो!


इस हत्याकांड का सबसे डरावना पहलू वारदात के बाद का है। जिस कमरे में पति की लाश पड़ी थी, उसी कमरे में लक्ष्मी पूरी रात बैठी रही। कोई पछतावा या डर नहीं, बल्कि वो पूरी रात मोबाइल पर वीडियो देखती रही। सुबह होते ही उसने घड़ियाली आंसू बहाना शुरू किया और शोर मचाया कि नागाराजू को ‘हार्ट अटैक’ आया है।

पोस्टमार्टम ने खोला राज


लक्ष्मी ने अपनी तरफ से कहानी पक्की बुनी थी, लेकिन शरीर पर मिले कुछ निशानों ने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को चौंका दिया। पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तो डॉक्टरों ने साफ कर दिया कि मौत ‘नेचुरल’ नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है।
पुलिस की कड़ी पूछताछ के सामने लक्ष्मी का झूठ ताश के पत्तों की तरह ढह गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सलाखों के पीछे ‘कातिल’ प्रेमी जोड़ा


पुलिस ने लक्ष्मी माधुरी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी गोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। दोनों पर हत्या (Section 302) और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

news desk

Recent Posts

दिवाली मिलन के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 2029 की तैयारी और ‘वोट चोरी’ पर मंथन के संकेत

राहुल गांधी के आवास पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता, डीके शिवकुमार से अशोक गहलोत…

15 minutes ago

Paraguay Political Crisis: बैंक डूबा, 30 लाख लोगों की बचत फंसी, अपनी ही पार्टी ने गिराई राष्ट्रपति की सरकार

पैराग्वे में यूएनो बैंक संकट ने राजनीतिक भूचाल ला दिया। राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को महाभियोग…

24 minutes ago

Diwali 2026: मां लक्ष्मी को क्यों चढ़ाई जाती है मखाने की खीर? जानें धार्मिक महत्व, पूजा विधि और अटका धन पाने का उपाय

दिवाली पर मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाने की है खास परंपरा,…

31 minutes ago

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

18 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

18 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

20 hours ago