वर्ल्ड

जब Grammy स्टेज पर बदली म्यूजिक की परिभाषा – बैड बनी ने रचा इतिहास, केंड्रिक बने किंग और दलाई लामा की चौंकाने वाली जीत !

म्यूजिक वर्ल्ड के सबसे आइकोनिक स्टेज ‘ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026’ में इस बार वो सब कुछ देखने को मिला जिसे किसे ने इमेजिन भी नहीं किया था। जहाँ एक ओर स्पैनिश संगीत का डंका बजा, वहीं दूसरी ओर स्पिरिचुअल पीस की गूँज ने भी अवॉर्ड शो में अपनी जगह बनाई।

बैड बनी ने रचा इतिहास
लैटिन सुपरस्टार Bad Bunny ने अपनी एल्बम DeBÍ TiRAR MáS FOToS के लिए ‘Album of the Year’ का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वो पहले ऐसे कलाकार बन गए हैं जिन्होंने पूरी तरह से स्पैनिश भाषा की एल्बम के लिए ये सबसे बड़ा ग्रैमी सम्मान जीता है। उनकी इस जीत ने ग्लोबल म्यूजिक मैप पर लैटिन संस्कृति को एक नए मुकाम पर पहुँचा दिया है।

केंड्रिक लैमर का दबदबा
रैप किंग Kendrick Lamar के लिए ये रात किसी सपने से कम नहीं थी। उन्होंने ‘Record of the Year’ (गाना: luther feat. SZA) और ‘Best Rap Album’ (GNX) सहित कुल 5 ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इसके साथ ही, केंड्रिक अब तक कुल 27 ग्रैमी जीतकर इतिहास के सबसे सफल रैपर बन गए हैं, उन्होंने दिग्गज Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दलाई लामा और के-पॉप की पहली जीत
इस साल के सबसे चौंकाने वाले और प्लेजेंट विनर्स में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का नाम शामिल रहा। उन्होंने अपनी एल्बम Meditation: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama के लिए ‘Best Audio Book, Narration, and Storytelling’ केटेगरी में अपना पहला ग्रैमी जीता। वहीं, नेटफ्लिक्स की फिल्म के गाने Golden के साथ K-Pop ने भी ग्रैमी के हिस्ट्री में अपनी पहली जीत दर्ज की।

भारत के हाथ लगी मायूसी
भारतीय प्रशंसकों के लिए ये रात थोड़ी डिसापॉइंटिंग रही। अनुष्का शंकर दो कैटेगरी में नॉमिनेटेड थीं, लेकिन इस बार ग्रैमी ट्रॉफी उनसे दूर रही। ‘Best Global Music Performance’ की रेस में उन्हें बैड बनी के हाथों मात मिली।

news desk

Recent Posts

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के गढ़ पाली में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

पाली / जयपुर। राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजों में पाली नगर निगम क्षेत्र से एक…

1 hour ago

यूपी 2027 से पहले दलित सियासत में नई एंट्री की आहट, रोहिणी घावरी के वाल्मीकि दांव से किसकी बढ़ेगी टेंशन?

स्विट्जरलैंड से भारत लौटने के बाद रोहिणी घावरी की यूपी में राजनीतिक सक्रियता की चर्चा…

3 hours ago

21 राज्यों में UCC का दावा… 2029 से पहले कितना बदलेगा देश का कानून?

क्या 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता…

3 hours ago

बप्पा के स्वागत को हो जाइए तैयार! 14 सितंबर को होगा आगमन, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

गणपति बप्पा के आगमन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बाजारों से लेकर घरों…

5 hours ago

लखनऊ की सीनियर और अंडर-23 एथलेटिक्स टीम के लिए चयन ट्रायल 15 सितंबर को

लखनऊ। बरेली में 26 और 27 सितंबर को होने वाली 29वीं यूपी स्टेट सीनियर एथलेटिक्स…

5 hours ago