नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को खेले गए मुकाबले के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यशस्वी जायसवाल को गंभीर गैस्ट्रोएंटेराइटिस की शिकायत के चलते आदित्य बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय बल्लेबाज ने मैच में 16 गेंदों पर 15 रन बनाए थे।
इस मुकाबले में मुंबई ने 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। फिलहाल जायसवाल की सेहत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सुपर लीग मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए यशस्वी जायसवाल काफी असहज नजर आए। वह दबाव में दिखाई दिए और पेट की तकलीफ के कारण खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सके।
हालांकि तबीयत ठीक न होने के बावजूद जायसवाल ने बल्लेबाजी की, लेकिन वह लय में नहीं आ पाए और अपनी स्वाभाविक आक्रामक शैली नहीं दिखा सके।
टूर्नामेंट से बाहर हुई मुंबई, जायसवाल को मिला आराम का मौका
इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के बावजूद मुंबई की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। टूर्नामेंट में यशस्वी जायसवाल का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने तीन मैचों में 48.33 की औसत और 168.6 के स्ट्राइक रेट से कुल 145 रन बनाए।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी)…
राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही प्रदूषण का खतरा एक बार फिर…
युवा महिला क्रिकेटरों के सबसे बड़े महाकुंभ का बिगुल बज चुका है। आईसीसी (ICC) ने…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…
आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…