Trending News

संजय राउत ने अपने लेख में क्या लिखा, जिससे मोदी सरकार की नींद उड़ सकती है?

शिवसेना (यूबीटी) सांसद और सामना के कार्यकारी संपादक संजय राऊत ने अपने साप्ताहिक कॉलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हालिया भारत दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, लोकतांत्रिक परंपराओं और विदेश नीति पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं।

राऊत ने लिखा कि 4 दिसंबर को पुतिन के दिल्ली आगमन के दौरान राजधानी की कई मुख्य सड़कों को बंद कर दिया गया। पहले से ही प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह की आवाजाही के कारण दिल्ली में यातायात अक्सर जाम रहता है, और इस दौरे ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी।

उन्होंने शाह कृष्णा मेनन रोड और आसपास की सड़कों के बंद होने का उदाहरण देते हुए लोगों को हुई असुविधा का जिक्र किया।

संजय राऊत ने तंज कसते हुए लिखा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में समारोह आयोजित किया था और अब पुतिन के स्वागत में भी वही देखा गया। उनका कहना था कि इस तरह के आयोजन राजनीति की बजाय नेताओं की छवि को चमकाने पर केंद्रित हैं।

उन्होंने स्वागत की भव्यता और खर्च पर भी सवाल उठाए। राऊत ने राष्ट्रपति भवन में तंबू और कालीन किराए का जिक्र करते हुए कहा कि क्या इतने बड़े विदेशी मेहमान के स्वागत के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे।

साथ ही, राऊत ने पुतिन के दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रूस की नीतियां चीन के करीब नजर आती हैं और इसे लेकर भी भारत की विदेश नीति पर विचार करना जरूरी है।

बता दें कि संजय राऊत अक्सर मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं और अपने विशेष लेखों के माध्यम से सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हैं। वे मोदी सरकार के कई फैसलों पर सवाल उठाते रहते हैं। उनका ताजा लेख भी एक बार फिर केंद्र सरकार पर तंज कसता हुआ नजर आया है।

news desk

Recent Posts

दिल्ली प्रदर्शन मामले में CJP के तीन नेता आज मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई

नई दिल्ली । दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता…

1 hour ago

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

17 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

17 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

18 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

19 hours ago