Trending News

धर्मेंद्र के जाने के बाद पहली बार यूं छलका हेमा मालिनी का दर्द, ट्रिब्यूट वीडियो में सनी-बॉबी से लेकर ईशा-अहाना तक दिखा पूरा परिवार

धर्मेंद्र के जाने के बाद से पूरा फिल्म जगत गहरे सदमे में है, लेकिन सबसे ज्यादा भावुक उनकी पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी नजर आ रही हैं। धर्मेन्द्र के जाने के बाद से ही उनको लेकर हेमा मालिनी लगातार अपने इन्स्टा अकाउंट पर उनके पुराने फोटोज दल रही हैं । हाल ही में हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति, बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र की याद में एक भावुक ट्रिब्यूट वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस की आंखें नम कर दीं। यह वीडियो सिर्फ यादों का कोलाज नहीं, बल्कि धर्मेंद्र की पूरी जिंदगी, उनके रिश्तों और उस सुनहरे दौर की झलक है, जब सिनेमा दिल से जिया जाता था।

धर्मेंद्र की यादों में डूबी हेमा मालिनी

24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार ने सादगी और सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। इसके बाद प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ, जहां फिल्म और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। हेमा मालिनी ने दिल्ली और मथुरा में अलग-अलग श्रद्धांजलि सभाएं रखीं, जो धर्मेंद्र के जन्मदिन के आसपास आयोजित की गईं। माहौल गमगीन था, लेकिन हर जुबां पर धर्मेंद्र की दरियादिली, उनका करिश्मा और उनकी यादगार फिल्मों के किस्से थे।

हेमा मालिनी द्वारा साझा किए गए इस ट्रिब्यूट वीडियो में धर्मेंद्र के युवा दिनों की दुर्लभ तस्वीरें, उनकी सुपरहिट फिल्मों के आइकॉनिक सीन और परिवार के साथ बिताए निजी पल देखने को मिलते हैं। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें धर्मेंद्र के दोनों परिवारों की झलक एक साथ दिखाई गई है। पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ उनके बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और बेटियां अजीता व विजेता, वहीं हेमा मालिनी के साथ उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल—सबकी मौजूदगी ने इस श्रद्धांजलि को और भी भावुक बना दिया।

यहां देखें विडियो —-> https://www.instagram.com/reel/DSNWrzeiEOQ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

सनी-बॉबी से लेकर पूरे परिवार तक, दिखी ही-मैन की बॉन्डिंग

हेमा मालिनी ने कैप्शन में बताया कि यह वीडियो खास तौर पर दिल्ली और मथुरा की प्रार्थना सभाओं के लिए तैयार किया गया था, ताकि धर्मेंद्र की एवरग्रीन लोकप्रियता, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और अपार प्रतिभा को याद किया जा सके। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। फैंस ने कमेंट्स में लिखा कि यह सिर्फ एक अभिनेता को नहीं, बल्कि उस दौर को सलाम है, जब फिल्मों में सादगी और सच्चाई होती थी।

शोले, चुपके-चुपके और यमला पगला दीवाना जैसी अनगिनत यादगार फिल्मों से लेकर अपनी जमीन से जुड़ी शख्सियत तक, धर्मेंद्र ने हर पीढ़ी के दिलों में खास जगह बनाई। हेमा मालिनी का यह भावुक ट्रिब्यूट उसी प्यार और सम्मान की गवाही देता है, जिसमें आज भी ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

5 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

5 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

6 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

9 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

11 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

11 hours ago