Entertainment

Almost the Dhawans! संगीत नाइट में शिखर- सोफी की केमिस्ट्री ने जीता दिल,सोफी शाइन संग शुरू हुई शादी की रस्में

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ‘गब्बर’ के नाम से फेमस शिखर धवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। शिखर अपनी मंगेतर सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की प्री-वेडिंग रस्मों संगीत, मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं।

‘ऑलमोस्ट द धवन्स’: संगीत नाइट की धूम
शादी का जश्न एक भव्य संगीत सेरेमनी के साथ शुरू हुआ। शिखर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास शाम की झलक शेयर की। तस्वीरों में शिखर सफेद रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी में दिखे, वहीं उनकी होने वाली दुल्हन सोफी ने गोल्डन हैवी लहंगे में सबका दिल जीत लिया। शिखर ने कैप्शन में लिखा, “Sangeet night. Almost the Dhawans,” जिससे साफ है कि अब मिसेज धवन बनने में बस कुछ ही घंटों की देरी है।

हल्दी और मेहंदी में दिखा देसी रंग
संगीत के बाद हल्दी और मेहंदी की रस्मों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। सोफी शाइन ने हल्दी के लिए लाल और सरसों के रंग का लहंगा चुना, जिसमें वो किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। शिखर भी पीले रंग की नेहरू जैकेट और सफेद कुर्ता-पायजामा में काफी खुश नजर आए। वीडियो में शिखर को अपने अंदाज में भांगड़ा करते हुए भी देखा गया है।

कौन हैं शिखर की होने वाली दुल्हन सोफी शाइन?
शिखर धवन की होने वाली पत्नी सोफी शाइन को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। सोफी मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं। वो एक प्रोफेशनल प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और कर्रेंटमें अबू धाबी में काम करती हैं। सोफी ‘शिखर धवन फाउंडेशन’ के साथ भी जुड़ी हुई हैं।

दिल्ली में होगी ग्रैंड वेडिंग
खबरों के मुताबिक, शिखर और सोफी की शादी दिल्ली-NCR के एक आलीशान रिसॉर्ट में होने जा रही है। इस शादी में टीम इंडिया के कई दिग्गज क्रिकेटर्स और बॉलीवुड से भी उनके फ्रेंड्स के शामिल होने की उम्मीद है।

news desk

Recent Posts

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’? योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पास

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम…

1 hour ago

Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की…

3 hours ago

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन का रेल यातायात पर बड़ा असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर…

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर लग सकता है ताला! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सुरक्षा अलर्ट, DMRC लेगा अंतिम फैसला

10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क, 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद…

3 hours ago

लखनऊ: त्योहारों की सुरक्षा पर आज CM योगी की अहम बैठक, सभी जिलों के अफसरों को निर्देश

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर…

3 hours ago

‘मेरे साथ सोना पड़ेगा…’, साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की घिनौनी डिमांड सुनकर सहम गई थीं एक्ट्रेस और फिर

मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर चौंकाने वाले खुलासे सामने आते रहते हैं।…

3 hours ago