मुंबई: एक्ट्रेस ईशा रिखी इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री और रैपर बादशाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो में आने से पहले दिए एक इंटरव्यू में ईशा ने पहली बार खुलकर बताया कि उन्होंने अपने करियर से दूरी क्यों बनाई और क्या उन्हें इस फैसले का कोई पछतावा है। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर होने वाली चर्चा और ट्रोलिंग के बीच वह खुद को कैसे संभालती हैं।
ईशा ने ‘एचटी सिटी’ से बातचीत में अपनी निजी जिंदगी, प्यार और करियर से जुड़े फैसलों पर बात की। उन्होंने बताया कि अभिनय की शुरुआत करने के कुछ साल बाद उन्होंने काम से ब्रेक लिया था। अब वह एक बार फिर अपने पेशेवर सफर में लौट चुकी हैं और ‘बिग बॉस 20’ के जरिए दर्शकों को अपने व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू दिखाना चाहती हैं।
ईशा ने अभिनय की शुरुआत एक दशक से भी पहले की थी, लेकिन कुछ वर्षों बाद उन्होंने काम से दूरी बना ली। जब उनसे पूछा गया कि क्या उस दौरान उन्हें अच्छे काम के ऑफर नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने कहा कि शुरुआत में ऑफर्स भी एक वजह थे, लेकिन बाद में उनकी जिंदगी की योजनाएं बदल गईं।
ईशा के मुताबिक, उस समय उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं। अब वह फिर से काम की दुनिया में लौट आई हैं और अपने करियर को दोबारा आगे बढ़ा रही हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अपने करियर की रफ्तार धीमी होने का अफसोस है, तो ईशा ने साफ कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है। हालांकि, बीते समय को लेकर उन्हें थोड़ा बुरा जरूर लगता है। उनका मानना है कि जो चीज आपके भाग्य में होती है, वह किसी न किसी तरह आपके पास वापस आती है और सही समय आने पर चीजें अपने आप ठीक हो जाती हैं।
बादशाह के साथ रिश्ते को लेकर ईशा के सोशल मीडिया पोस्ट भी काफी चर्चा में रहे हैं। उनके कुछ क्रिप्टिक पोस्ट को लोगों ने उनकी निजी जिंदगी और रिश्ते से जोड़कर देखा था। हालांकि, ईशा का कहना है कि उन्हें अपने किए किसी भी काम का पछतावा नहीं है।
उन्होंने कहा कि कभी समय सही नहीं होता और कभी इंसान कुछ परिस्थितियों के लिए तैयार नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें अपने फैसलों पर मलाल है।
सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और लोगों के जजमेंट को लेकर भी ईशा ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वह कमेंट्स और खबरों की हेडलाइंस पढ़ने से बचने की कोशिश करती हैं, क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि नकारात्मक बातें उनकी मानसिक शांति को प्रभावित करें।
ईशा ने माना कि लोगों की बातों से उन्हें फर्क पड़ता है और सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने या करने से पहले वह काफी सतर्क रहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी खास परिस्थिति में खुद को कमजोर महसूस करना और वास्तव में कमजोर होना दो अलग-अलग बातें हैं।
ईशा ने अपनी जिंदगी के पुराने संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि वह आठ साल की उम्र से ही मुश्किल परिस्थितियों का सामना करती आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इसी उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था।
ईशा का कहना है कि वह इस बात को लेकर परेशान नहीं होतीं कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। अब उनकी कोशिश है कि ‘बिग बॉस 20’ के जरिए दर्शक उनके व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलुओं को जानें।
उन्होंने कहा कि वह शो में अपने अलग-अलग ‘शेड्स’ दिखाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
मुंबई: इमरान हाशमी की मच-अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ अब सिनेमाघरों में अपने सफर के आखिरी…
नई दिल्ली: हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को जीवन की महत्वपूर्ण धार्मिक…
सिंगापुर: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सैलरी में 60 प्रतिशत से ज्यादा की बड़ी…
बिग बॉस 20 की शुरुआत होते ही घर में तकरार के किस्से सुर्खियां बटोरने लगे…
दुबई/वाशिंगटन। मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार…
सीतापुर: रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामले में पॉक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने अपनी…