Trending News

पीडीए के फार्मूले के साथ ‘विजन इंडिया’ लॉन्च-अखिलेश ने 2027 के लिए बनाई नई चुनावी ब्लूप्रिंट!

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बार फिर योगी सरकार पर हमलावर हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी अखिलेश ने यूपी की राजनीति का ज़िक्र करते हुए योगी सरकार पर तंज कसा था.अब सपा प्रमुख ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है.

दरअसल, अखिलेश यादव इन दिनों पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के सहारे भाजपा सरकार को घेरने में जुटे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने अब ‘विजन इंडिया: प्लान, डेवलप और एसेंट’ नाम से एक नया अभियान शुरू करने की घोषणा की है.

अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को जोड़ना और सभी वर्गों को साथ लेकर देश के विकास की नई दिशा तय करना है. उन्होंने बताया कि ‘न्यू विजन इंडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत 16 नवंबर, रविवार को बेंगलुरु (कर्नाटक) के होटल ताज में की जाएगी. इस मौके पर सपा की ओर से पीडीए का नया फ़ॉर्मूला बताने वाला पंपलेट भी वितरित किया गया.

यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आधुनिक भारत के लिए सपा के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में यात्रा का आयोजन किया जाएगा. अखिलेश यादव ने कहा कि ‘विजन इंडिया’ का उद्देश्य नए भारत के निर्माण के लिए नए रास्ते और नई सोच तैयार करना है.

अखिलेश यादव ने कहा,कि “जब देश में एक्सप्रेसवे की अवधारणा भी आम नहीं थी, तब समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनवाया और सभी जिला मुख्यालयों को चार लेन सड़कों से जोड़ा. इसी दूरदर्शी सोच ने आगे चलकर कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को प्रेरणा दी. ”

उन्होंने अपनी सरकार के ‘अनूठे और नवाचारपूर्ण’ कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा शासन में छात्रों को लैपटॉप वितरण, प्रमुख शहरों में मेट्रो कनेक्टिविटी, और विश्वस्तरीय खेल बुनियादी ढांचे के विकास जैसी योजनाओं से उत्तर प्रदेश को नई पहचान मिली।

इसका लक्ष्य होगा

  • Plan: भारत के उज्ज्वल भविष्य की कल्पना करना और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों की पहचान।
  • Develop: संवाद और समाधान आधारित तरीकों के ज़रिए देश को विकासशील से विकसित राष्ट्र की दिशा में ले जाना।
  • Ascent: टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का लाभ उठाते हुए भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करना।

उन्होंने आगे बताया कि ‘विजन इंडिया: प्लान, डेवलप और एसेंट’ एक ऐसी मुहिम है जो इनोवेशन (नवाचार), कोलैबोरेशन (साझेदारी) और प्रोग्रेस (प्रगति) का प्रतीक है.अखिलेश के मुताबिक, इस पहल के तहत देशभर में सम्मेलन और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे.

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

10 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

11 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

11 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

14 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

16 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

16 hours ago