Entertainment

‘इक्क कुड़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल! शहनाज़ गिल की, फ़िल्म ने 10 Cr का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास

पंजाबी सिनेमा में इस वक़्त शहनाज़ गिल का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है,एक्ट्रेस और अब प्रोड्यूसर बनीं शहनाज़ गिल की हालिया फ़िल्म ‘इक्क कुड़ी’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से ज़्यादा धमाकेदार सफलता पाई. रिलीज़ के सिर्फ़ दो हफ़्तों में ही फ़िल्म ने ग्लोबली 10 करोड़ का शानदार कलेक्शन पार करके एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

ओवरसीज़ किंग बनी ‘इक्क कुड़ी’, कलेक्शन हुआ दोगुना
‘इक्क कुड़ी’ फिल्म ने अपनी मज़बूत कहानी और ‘वर्ड ऑफ़ माउथ’ पब्लिसिटी के दम पर सबको चौंका दिया है. फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड तक लगभग 9 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था और अब ये 10 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है.

कलेक्शन का बड़ा हिस्सा विदेशों से आया है. फ़िल्म ने ओवरसीज़ मार्केट्स में लगभग USD 650K (₹5.75 करोड़) की ज़बरदस्त कमाई की है. इसमें कनाडा का योगदान सबसे ज्यादा है.

भारत में कलेक्शन कम हुआ. पर दूसरे वीकेंड में कमाई लगभग दोगुनी बढ़ गई. इसका मतलब है कि दर्शकों ने इस फ़िल्म को बहुत प्यार दिया है. लोगों की अच्छी राय (वर्ड ऑफ़ माउथ) ही इसकी सबसे बड़ी ताक़त रही है.

शहनाज़ गिल की आँखें हुईं नम, कहा ‘ये प्यार सब कुछ है’
फ़िल्म की सफलता ने शहनाज़ गिल को भावुक कर दिया है. लीड एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोडूसर के तौर पर ये शहनाज़ गिल की पहली बड़ी कामयाबी है. शहनाज़ ने फेंस से बोला: आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, हमारी फ़िल्म सचमुच ‘वर्ड ऑफ़ माउथ’ बन गई है और दुनिया भर के सिनेमाघरों में बढ़िया चल रही है.

‘इक्क कुड़ी’ ने ये रिकॉर्ड बना साबित कर दिया कि शहनाज़ गिल सिर्फ़ एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं जिनकी फ़िल्में दर्शकों के दिलों को छूने का दम रखती हैं. उनकी इस जीत ने पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री में भी एक नई जान फूंक दी है.

news desk

Recent Posts

लाओस में चीन ने क्यों बना डाला नया एयरबेस? वियतनाम की सीमा के पास ड्रैगन की बड़ी चाल, समझिए पूरा गेम

वियनतियाने: चीन ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी सैन्य मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में…

8 hours ago

भगत सिंह की जयंती पर CM मान का बड़ा संदेश, ‘शहीदों के सपनों का पंजाब’ बनाने का संकल्प; गिनाईं सरकार की ये उपलब्धियां

लुधियाना: शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…

8 hours ago

न द्रौपदी का अपमान, न शकुनि की चाल! महाभारत के युद्ध की असली वजह कहीं और थी, इस ‘स्त्री’ के एक फैसले ने बदल दिया कुरुवंश का भविष्य

हस्तिनापुर: महाभारत के युद्ध की चर्चा होते ही द्रौपदी का अपमान, दुर्योधन का अहंकार और…

8 hours ago

OpenAI में बड़ा बवाल! सेफ्टी चीफ ने अचानक छोड़ी नौकरी, बोले- AI की ये रेस इंसानों को ले जा सकती है विनाश की तरफ

नई दिल्ली: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में उस वक्त बड़ा सवाल खड़ा हो गया,…

8 hours ago