Trending News

विक्रम भट्ट का ‘हॉरर’ जादू! Kangana और Diljit की फिल्मों को पछाड़ ‘Haunted 3D’ ने की तगड़ी ओपनिंग,पहले दिन कमाए करोड़ो

बॉलीवुड के ‘हॉरर किंग’ विक्रम भट्ट एक बार फिर थिएटर्स में दर्शकों को डराने में कामयाब रहे हैं। तमाम लीगल इश्यूज और थिएटर्स विवादों के बावजूद, उनकी मोस्ट-अवेडेट फिल्म ‘Haunted 3D: Echoes of the Past’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई बाकी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

मॉर्निंग शोज़ से ही दिखा क्रेज, थिएटर्स में लगी भीड़!

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप देखने को मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन मॉर्निंग शोज़ में डबल-डिजिट ऑक्यूपेंसी दर्ज की। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि हॉरर जॉनर की फिल्म के लिए सुबह के शोज़ में ही 10% से ज्यादा सीटें फुल होना एक कमाल का स्टार्ट है।

दिलजीत और कंगना की फिल्में पड़ीं फीकी

हैरानी की बात यह है कि ‘Haunted 3D’ के सामने इस हफ्ते रिलीज हुई बड़ी स्टार-कास्ट वाली फिल्में भी घुटने टेकती नजर आईं सबसे पहले ‘Main Vaapas Aaunga’ दिलजीत दोसांझ और शर्वरी जैसे बड़े स्टार्स होने के बावजूद इस फिल्म की शुरुआत उम्मीद से बेहद सुस्त और ठंडी रही।

दूसरी ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ कंगना रनौत की इस फिल्म को भी पहले दिन दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। इसके बाद ‘Governor’ और ‘Heer Sara’ की टिकट प्राइस होने के बाद भी ‘Governor’ कोई कमाल नहीं दिखा पाई, वहीं ‘Heer Sara’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह ढेर हो गई।

पहले दिन 2.60 करोड़ का कलेक्शन

नेशनल सिनेमा चेन्स के साथ कुछ कानूनी दिक्कतों की वजह से फिल्म को उतनी स्क्रीन्स नहीं मिल पाई थीं, जितनी मिलनी चाहिए थी। इसके बावजूद, फिल्म ने अपने तगड़े फैन बेस के दम पर पहले ही दिन 2.60 करोड़ रुपए का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है।

क्यों मिल रहा है इतना प्यार?

साल 2011 में आई इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘Haunted 3D’ एक बड़ी ब्लॉकबस्टर थी, जिसने 26 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। अब पूरे 15 साल बाद आए इस सीक्वल को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड हैं। माना जा रहा है कि वीकेंड को फिल्म के कलेक्शन में एक बड़ा ग्रोथ देखने को मिल सकता है।

news desk

Recent Posts

धनतेरस से भाई दूज तक क्यों जलाए जाते हैं दीपक? जानिए 5 दिनों के दीपोत्सव की हर परंपरा के पीछे छिपी धार्मिक मान्यता

नई दिल्ली: दीपावली का त्योहार सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि पांच दिनों तक…

41 minutes ago

शादी के बाद चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी रिश्तों में दूरियां? हथेली की भाग्य रेखा को लेकर क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

नई दिल्ली: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी अलग-अलग रेखाओं को व्यक्ति के जीवन, स्वभाव…

44 minutes ago

दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली: राहुल गांधी की अपील, रामलीला मैदान में जुटेंगे विपक्षी दलों के नेता

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत 23 दलों के…

47 minutes ago

Ahoi Ashtami 2026: अहोई माता की कथा के बिना अधूरा माना जाता है व्रत, जानें साहूकार की बहू की कहानी और पूजा की पूरी विधि

नई दिल्ली: अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की…

49 minutes ago