लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में शुक्रवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं को लेकर युवाओं का आक्रोश सड़कों पर साफ दिखाई दिया।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने ‘नीट पेपर लीक’ मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। भारी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन स्थल पर युवाओं का हुजूम देखते ही बनता था, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके जब ईको गार्डन पहुंचे, तो उन्हें भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। इस दौरान वे प्रदर्शनकारियों की भीड़ में फंसते हुए भी नजर आए। हालांकि, किसी तरह मशक्कत के बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की और धरने पर बैठ गए।
लखनऊ पहुंचने से पहले ही अभिजीत दीपके ने स्पष्ट कर दिया था कि यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर एक स्वर में सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है।
पिछले कुछ समय से परीक्षाओं में हो रही धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं में भारी असंतोष है। ईको गार्डन में हुआ यह प्रदर्शन इसी असंतोष की एक कड़ी है, जहां बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने अपनी भविष्य की चिंताओं को सरकार तक पहुँचाने के लिए यह बिगुल फूँका है।
नई दिल्ली: नवंबर 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो शाखा जाने…
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान की शादी की…
नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी इंडिया गठबंधन ने ‘जन…
नई दिल्ली: सर्दियों की शुरुआत होते ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। ठंडी…
नई दिल्ली: आमतौर पर नवंबर का महीना सर्दियों की शुरुआत का संकेत देता है, लेकिन…
नई दिल्ली: इजरायल के आम चुनाव में किसी भी राजनीतिक खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं…