Trending News

Valentine Week 2026: आज ‘रोज डे’ के साथ प्यार के हफ्ते का हुआ आगाज, जानें किस रंग के गुलाब का क्या है मतलब

प्यार करने वालों के लिए साल का सबसे खास हफ्ता यानी ‘वैलेंटाइन वीक’ आज 7 फरवरी से शुरू हो गया है। इस हफ्ते के पहले दिन को दुनिया भर में ‘रोज डे’ (Rose Day) के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन लोग अपने दिल की बात कहने के लिए शब्दों से ज्यादा गुलाब के फूलों का सहारा लेते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर गुलाब का अपना एक अलग मेसेज होता है? गलत रंग का चुनाव आपकी बात बिगाड़ भी सकता है। आइए जानते हैं इस ‘रोज डे’ पर आपको किसे कौन सा गुलाब देना चाहिए:

रिश्तों की गहराई और अपनी भावनाओं को सही ढंग से एक्सप्रेस करने के लिए सही रंग चुनना बहुत जरूरी है:

लाल गुलाब (Red Rose): इसे प्यार और रोमांस का साइन माना जाता है। अगर आप किसी से अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो लाल गुलाब ही आपकी पहली पसंद होना चाहिए।

पीला गुलाब (Yellow Rose): दोस्ती का रंग! अगर आप किसी के साथ अपनी दोस्ती को मजबूत करना चाहते हैं या एक नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो उन्हें पीला गुलाब गिफ्ट कर सकते है।

सफेद गुलाब (White Rose): इसे सिंबल ऑफ़ पीस एंड प्यूरिटी माना जाता है, यह गुलाब अक्सर पुरानी कड़वाहट मिटाने या किसी से माफी मांगने के लिए दिया जाता है।

गुलाबी गुलाब (Pink Rose): अगर आप किसी के प्रति ग्रैटिट्यूड या किसी को एप्रिशिएट करना चाहते हैं, तो गुलाबी गुलाब सबसे अच्छा आप्शन माना जाता है। ये मेनली टीचर्स या पेरेंट्स को भी दिया जा सकता है।

नारंगी गुलाब (Orange Rose): ये रोज रिप्रेजेंट्स करता है पैशन को यदि आप किसी रिश्ते को लेकर बहुत अधिक एनेर्गेटिक फील कर रहे हैं, तो यह रंग उसके लिए होता है।

क्यों मनाया जाता है रोज डे?
हिस्टोरियन्स की मानें तो विक्टोरियन पीरियड से ही अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए फूलों को एक्सचेंज का ट्रेडिशन चला आ रहा है। गुलाब को हमेशा से ही भावनाओं का सबसे पावरफुल मीडियम माना गया है, जिसे आज के दौर में ‘रोज डे’ के रूप में एक खास पहचान मिल गई है।

news desk

Recent Posts

Spring Ready लुक: आलिया भट्ट का पिंक कुर्ता लुक इंटरनेट पर छाया, फिर जीता एयरपोर्ट फैशन गेम…

कोई भी लुक हो, उसे अगर बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश बनाना हो, तो आलिया…

8 hours ago

‘हम तटस्थ नहीं’—चेतावनियों के बीच पाकिस्तान बुला रहा बड़ी बैठक, क्या बनेगा ‘इस्लामिक नाटो’?

इस्लामाबाद:  मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई…

11 hours ago

‘ब्लैक फ्राइडे’ के बाद सहमा बाजार, मिडिल ईस्ट संकट ने ग्लोबल मार्केट को हिलाया,निवेशकों की बढ़ी बेचैनी आगे क्या होगा?

न्यूयॉर्क/मुंबई: वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल का दौर जारी है और इसका असर अमेरिका से लेकर…

12 hours ago

बार-बार AI को समझाने का झंझट खत्म! Gemini में नया फीचर, अब ChatGPT और Claude की मेमोरी होगी इम्पोर्ट

Google ने अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini में नया Memory Import फीचर शुरू किया है। इसकी…

13 hours ago

रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग पर अनिल अंबानी ने कोर्ट में घसीटा

उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी रिपोर्टिंग को लेकर रिपब्लिक टीवी और…

14 hours ago