Trending News

क्या ‘Ramayana’ में विभीषण बनेंगे विजय सेतुपति? 4000 करोड़ का बजट और कास्ट देख उड़ जाएंगे होश!

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस वक्त बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। आए दिन इस फिल्म को लेकर ऐसे खुलासे हो रहे हैं कि फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। अब खबर आ रही है कि ‘Ramayana’ के मल्टीवर्स में अब साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति (Makkal Selvan) की एंट्री होने वाली है!

विभीषण के रोल में मचाएंगे गदर?
अंदर की खबर ये है कि फिल्म के मेकर्स ने विभीषण के रोल के लिए विजय सेतुपति को लॉक करने की तैयारी कर ली है। विजय की एक्टिंग का तो हर कोई फैन है, और जब वो ‘रावण’ बने यश के भाई बनेंगे, तो स्क्रीन पर किस लेवल का ड्रामा देखने को मिलेगा।

इस फिल्म का बजट सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट रहे हैं। 4,000 करोड रुपए! ये इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। वही टीम काम कर रही है जिसने ऑस्कर जीता है। मतलब ‘Avatar’ वाला फील घर बैठे मिलेगा। ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के लीजेंड हंस जिमर मिलकर बीट्स तैयार करेंगे इसकी।

कौन-कौन है मैदान में?
कास्टिंग ऐसी है कि लग रहा है जैसे ‘Avengers’ की टीम बन रही हो: राम बने है ‘रणबीर कपूर’, सीता है ‘साई पल्लवी’, रावण बने है ‘Rocky Bhai’ फेम ‘यश’ और हनुमान जी के रोले मे है सनी देओल’ नितेश तिवारी इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ‘Global Visual Experience’ बनाने के मिशन पर हैं।

कब होगा महा-धमाका?
फिल्म दो-तीन पार्ट्स में आएगी और पहला पार्ट दिवाली 2026 में धमाका करने के लिए तैयार है। फैंस अब बस राम नवमी (27 मार्च) की राह देख रहे हैं, क्योंकि उसी दिन मेकर्स ऑफिशियली सारे पत्ते खोल सकते हैं।

news desk

Recent Posts

बांग्लादेश में अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, फिर भारत के नाम पर क्यों लग रहे नारे? इन 5 मुद्दों से समझिए दिल्ली का विरोध

ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर हिंसक प्रदर्शनों और राजनीतिक उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा…

8 hours ago

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

14 hours ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

14 hours ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

14 hours ago