Latest News

अमेरिका की नई स्टूडेंट वीजा पॉलिसी में ट्रंप कर सकते हैं बदलाव, भारतीय छात्रों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर!

भारत से हर साल लगभग हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स हायर ऐजूकेशन के लिए अमेरिका जाते हैं, पर ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में अमेरिका की स्टूडेंट वीजा पॉलिसी में बदलाव की घोषणा की है. जिसने अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है.

नई स्टूडेंट वीजा पॉलिसी में क्या है ?

नई नीति के तहत अब विदेशी छात्रों के वीजा की अवधि अधिकतम चार साल तक सीमित की जा सकती है. अगर किसी स्टूडेंट का कोर्स चार साल से अधिक अवधि का है, तो उसे दोबारा स्टूडेंट वीजा लेना होगा, या फिर अमेरिका छोड़ना पड़ेगा.
माना जा रहा है कि इसका सीधा असर पीएचडी, रिसर्च और मेडिकल स्टूडेंट्स पर पड़ेगा, क्योंकि उनकी पढ़ाई आमतौर पर चार साल से ज्यादा अवधि की होती है. जबकि 1978 से लागू व्यवस्था के अनुसार नियम यह था कि विदेशी स्टूडेंट्स जब तक अपना कोर्स पूरा करते थे, तब तक अमेरिका में रह सकते थे.

हजारों भारतीय छात्रों के सामने संकट के बादल

ओपन डोर्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार, साल 2023–24 अकादमिक वर्ष में अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या लगभग 3.32 लाख थी. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 में 1,40,000 से अधिक भारतीय छात्रों को एफ-1 वीज़ा जारी किया गया, जो उस वर्ष का रिकॉर्ड था. इसके बाद के सालों में भारतीय छात्रों को जारी एफ-1 वीज़ा में भारी गिरावट देखने को मिली. 2024 में इनकी संख्या 86,000 थी. वहीं मार्च से मई 2025 तक, भारतीय छात्रों को केवल 9,906 F-1 वीज़ा ही जारी किए गए.

क्या होगा भविष्य ?

ऐसे समय में जब भारत-अमेरिका के संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर चल रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों से भारत से अमेरिका जाने वाले छात्रों की संख्या अमेरिका की वीज़ा पॉलिसी की वजह से घटी है, यह नया नियम वहां पढ़ाई कर रहे छात्रों के सामने नया संकट है.

हालांकि अभी यह प्रस्ताव अभी लागू नहीं हुआ है. डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने इस पर 30 दिनों के भीतर जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं. परन्तु अगर यह नियम लागू होता है तो अमेरिका में पढ़ाई करने की चाह रखने वाले लाखों युवाओं के सामने नई चुनौती खड़ी हो जाएगी.

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

5 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

5 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

6 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

8 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

10 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

11 hours ago