वॉशिंगटन/दुबई। मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ते ‘होर्मुज स्ट्रेट’ (Strait of Hormuz) से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। अमेरिकी सेना का एक घातक अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर (Apache Attack Helicopter) समुद्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
राहत की बात यह रही कि क्रैश के तुरंत बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों अमेरिकी पायलटों को सुरक्षित रेस्क्यू (बचा लिया) कर लिया गया है।
इस क्रैश ने वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं, क्योंकि यह घटना ठीक उसी इलाके के पास हुई है जहाँ ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच इस समय तलवारें खिंची हुई हैं। फिलहाल हादसे की वजहों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है:
फिलहाल अमेरिकी सेना इसकी गहन जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी साफ नहीं किया गया है।
प्रतिष्ठित अमेरिकी अखबार ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (The New York Times) ने इस गंभीर घटना की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (Pentagon) और इस घटनाक्रम की सीधी जानकारी रखने वाले दो उच्चाधिकारियों ने इस हादसे के सच होने पर मुहर लगाई है।
ट्रंप सरकार का रुख: चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर सैन्य हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या व्हाइट हाउस की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान, पुष्टि या अपडेट जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि अमेरिका स्थिति का पूरी तरह आकलन करने के बाद ही कोई बयान जारी करेगा।
यह क्रैश जिस जगह हुआ है, वह रणनीतिक रूप से दुनिया का सबसे विस्फोटक इलाका माना जाता है।
ऐसे संवेदनशील समय में अमेरिकी अपाचे का क्रैश होना मिडिल ईस्ट के संकट को एक नया मोड़ दे सकता है।
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं की कॉपियों के वैरिफिकेशन और…
नई दिल्ली । वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल और 'ब्लैक मंडे' के झटके के बाद…
हरदोई । उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बेहद…
वॉशिंगटन/तेल अवीव।मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी मिसाइल जंग के…
पटना . मशहूर कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ 'खान सर' को पटना सिविल कोर्ट से…
पटना: चर्चित पटना कोचिंग फायरिंग मामले में शिक्षक खान सर को अदालत से बड़ी राहत…