नई दिल्ली: 8 सितंबर 2026 को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। इस दिन दोपहर 2 बजकर 44 मिनट तक द्वादशी तिथि रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी, जिसके चलते मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इसी दिन अजा एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा। मंगलवार से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत होगी, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व 9 सितंबर से शुरू होगा।
8 सितंबर को रात 12 बजकर 41 मिनट तक परिघ योग रहेगा और पुष्य नक्षत्र शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं मंगलवार का पंचांग, अजा एकादशी पारण का समय, भौम प्रदोष पूजा मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
8 सितंबर को अजा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। पारण का समय सुबह 6 बजकर 25 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगी।
मंगलवार को त्रयोदशी तिथि दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी और 9 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। भौम प्रदोष के दिन प्रदोष पूजा का शुभ समय शाम 6 बजकर 47 मिनट से रात 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भौगोलिक नाम बदलने से जुड़ी चर्चाएं एक बार…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…
नई दिल्ली: प्रीमियम टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं तो Oppo ने भारतीय बाजार में…
नई दिल्ली: बॉलीवुड में 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रवीना टंडन अपनी…
लखनऊ: कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत के मामले में नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा दुबे,…
नई दिल्ली: जिंदगी में सबसे ज्यादा भरोसा अक्सर हम अपने परिवार और करीबियों पर करते…