Trending News

UP: ‘आपकी एक छोटी सी लापरवाही अपराधियों के लिए मौका है’: सीएम ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ पर जताई गहरी चिंता

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश की जनता के नाम एक विशेष सुरक्षा संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के असुरक्षित उपयोग और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे फर्जीवाड़ों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर ‘प्राइवेसी’ को लेकर जताई चिंता

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज के दौर में तकनीक हमारी सुविधा के लिए है, लेकिन अपराधियों ने इसे अपना हथियार बना लिया है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर चिंता जताया कि लोग अक्सर अपनी निजी तस्वीरें, बच्चों के वीडियो और पल-पल की लोकेशन सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर देते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने आगाह करते हुए कहा, ‘आपकी साझा की गई ये निजी यादें अपराधियों के लिए आपको टारगेट करने का ज़रिया बन सकती हैं। रीयल-टाइम लोकेशन साझा करना अपराधियों को आपके घर तक पहुँचने का रास्ता देने जैसा है’।

‘डिजिटल अरेस्ट’ की हकीकत: घबराएं नहीं, फोन काटें

प्रदेश में बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामलों पर मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि कानून में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जालसाज पुलिस या CBI की नकली वर्दी पहनकर वीडियो कॉल के जरिए दबाव बनाते हैं।

सीएम ने आगे कहा कि कोई भी सरकारी एजेंसी व्हाट्सएप कॉल के जरिए किसी को गिरफ्तार नहीं करती और न ही पैसे की मांग करती है।

अपराधी पीड़ित को कैमरा चालू रखने की धमकी देते हैं, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। ऐसे कॉल आते ही नागरिकों को तुरंत फोन काट देना चाहिए।

UP सरकार का सुरक्षा कवच

नागरिकों को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है।

प्रदेश के सभी 75 जिलों में अब विशेष साइबर पुलिस स्टेशन क्रियाशील हैं। जनता की सुविधा के लिए स्थानीय थानों में ‘साइबर हेल्प डेस्क’ बनाई गई है जहाँ तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा सलाह

अगर आप ठगी का शिकार हों, तो बिना समय गंवाए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें। सोशल मीडिया अकाउंट्स को ‘प्राइवेट’ रखें और अनजान लोगों को अपनी लिस्ट में शामिल न करें। अपना ओटीपी (OTP) या बैंकिंग डिटेल्स किसी भी सिचुएशन में शेयर न करें।

news desk

Recent Posts

बर्थडे पर Ajay Devgn का बड़ा धमाका, funny wishes के बीच ‘Happy Birthday Joshi’ फिल्म का ऐलान

मुंबई: बॉलीवुड के “मसाला मैन” Ajay Devgn आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं और…

3 hours ago

फीस के लिए किडनी बेचने वाला MBA छात्र आयुष अब ICU में, डोनर और रिसीवर  लखनऊ रेफर

यूपी: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के हैलेट अस्पताल से सामने आए चर्चित किडनी ट्रांसप्लांट…

4 hours ago

उत्तर प्रदेश सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप…

4 hours ago

UP-Delhi Encounter: कौन था 36 मुकदमों का ‘खौफ’ मोंटी? 5 करोड़ की रंगदारी और कत्ल की वारदातों का अंत

नई दिल्ली/मेरठ। पश्चिमी यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बना मोंटी उर्फ आशू पुलिस…

5 hours ago

IPL 2026 Points Table: राजस्थान का दबदबा, टॉप-4 में मची खलबली; जानें कौन है नंबर 1?

नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज धमाके के साथ हुआ…

5 hours ago

Bengaluru Tragedy: 11 महीने के बेटे की मौत के बाद मां ने दी जान…  सुसाइड लेटर पर पति ने उठाये सवाल

बेंगलुरु के चंद्रा लेआउट के भैरवेश्वर नगर इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

6 hours ago