चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर से आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच झरमल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि हथियारबंद दो युवक एक शादी समारोह में पहुंचते हैं और टेबल पर बैठे सरपंच झरमल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते हैं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो जाती है।
हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि सरपंच की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर डोनी बल, प्रभ दासुवाल और देवेंद्र बंबीहा ग्रुप ने ली है।
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना की सीसीटीवी फुटेज साझा की है, जिसे देखकर हर कोई दहल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से आसानी से फरार हो गए।
क्या बोले सुखबीर सिंह बादल?
शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने तरन तारन के वलटोहा गांव के सरपंच झरमल सिंह की बेरहमी से की गई हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि आज अमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो बेहद चिंताजनक है।
सुखबीर बादल ने कहा कि यह घटनाक्रम लगातार बढ़ती हिंसा की ओर इशारा करता है। कल मोगा के भिंडर कलां में एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई, जबकि शुक्रवार को कपूरथला में एक महिला को गोली मार दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थानों पर टारगेट किलिंग आम होती जा रही है, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पुलिसिंग की पूरी तरह विफलता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय भी मुख्यमंत्री के पास है, ऐसे में राज्य की कानून-व्यवस्था की इस बदहाल स्थिति के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
अमृतसर के मैरी गोल्ड रिजॉर्ट में जर्मन सरपंच की हत्या के बाद एक पोस्ट वायरल हुई है। इसमें लिखा गया है कि मैं डोनी बल, प्रभ दासुवाल, अफरीदी टुट, मोहब्बत रंधावा, अमर ख्वा और पवन शौकीन इसकी जिम्मेदारी लेते हैं।
पोस्ट में आगे लिखा गया कि उसने पुलिस को 35 लाख रुपये दिए और उनके साथ दासुवाल में मेरा घर गिराने गया। यह काम हमारे छोटे भाई गंगा ठकरपुरिया ने किया।
पुलिस को किसी को भी गैरकानूनी तरीके से परेशान नहीं करना चाहिएअमृतसर के पुलिस उपायुक्त (DCP) जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि पुलिस की टीमें मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं। जांच के लिए मानवीय खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी दोनों का सहारा लिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है और चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने हमलावरों की तलाश तेज कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
https://twitter.com/IpressHouse/status/2008066129034682639?s=20
काराकस (वेनेजुएला)। जहां उम्मीद की आखिरी किरण भी दम तोड़ चुकी थी, वहां कुदरत का…
Highlights एम्बापे के 2 गोल से फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल…
Highlights सनसनीखेज दावा: को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने सूफी मोतीवाला के सामने दावा किया कि आकांक्षा…
नई दिल्ली Highlights प्राइवेट रिटेलर की बड़ी पहल: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5/लीटर और डीजल…
Highlights: मौसम का मिजाज: पहले टी20 मैच के दौरान 61% बारिश की आशंका, ओवरों में…
Highlights: भावुक हुए चंपत राय: "टिन्नू यादव ने धोखा दिया, राम जी ने आरोप लगवाए…