Trending News

UP Politics: ‘बीजेपी में शामिल होने को तैयार बैठी है पूरी सपा’ : ओम प्रकाश राजभर, सीक्रेट चिट्ठी के जिक्र से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव इस वक्त जमीन पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं और लगातार बीजेपी सरकार को घेर रहे हैं। लेकिन इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक ऐसा चौंकाने वाला दावा कर दिया है, जिसने सूबे की राजनीति में एकाएक हड़कंप मचा दिया है।

कभी अखिलेश यादव के साथ रह चुके ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी बहुत जल्द बिखरने वाली है और उसमें एक बड़ी टूट होने जा रही है।

“अमित शाह को सौंपी गई है चिट्ठी”- राजभर का सोशल मीडिया पर धमाका

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक के बाद एक बेहद तीखे पोस्ट किए। उन्होंने दावा किया कि सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें एक सीक्रेट चिट्ठी सौंपी है।

राजभर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा

“समाजवादी पार्टी में बहुत बड़ी टूट होगी। रामगोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। महाराष्ट्र और बंगाल को तो भूल जाइए, अब समूची समाजवादी पार्टी ही भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।”

घोटालों का जिक्र कर अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सपा को निशाने पर लेते हुए ओम प्रकाश राजभर यहीं नहीं रुके। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पुराने और चर्चित घोटालों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव की घेराबंदी की। राजभर ने लिखा कि खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, यह बात पूरा उत्तर प्रदेश अच्छी तरह जानता है। अब जैसे-जैसे इन मामलों में जांच का शिकंजा कस रहा है, वैसे-वैसे समाजवादी पार्टी की परेशानी और बौखलाहट बढ़ती जा रही है।

राजभर के दावे के पीछे का सियासी मायने

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजभर का यह बयान सपा के भीतर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक राजभर के इस सनसनीखेज दावे पर कोई आधिकारिक पलटवार या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस बयान ने उत्तर प्रदेश के सियासी तापमान को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

अभी हाल ही में जिस तरह पश्चिम बंगाल में टीएमसी की टूट देखने को मिली है या इससे पहले शिवसेना और एनसीपी टूटी उसे देखते हुए ओम प्रकाश राजभर के बयान से यूपी का सियासी पारा बेहद चढ़ गया है।

news desk

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों पर कार्रवाई से जुड़ी पत्रावलियां, शासन ने मांगी रिपोर्ट

लखनऊ/नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े एक मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ…

4 hours ago

विवेक तिवारी हत्याकांड: 8 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार, 21 सितंबर को सजा का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला अदालत ने…

10 hours ago

…यह है भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, जहां पटरियों को छूते हैं बादल, टॉय ट्रेन से दिखता है कंचनजंगा का शानदार नजारा

दार्जिलिंग: क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कहां स्थित है?…

10 hours ago

दशहरा 2026 कब है 20 या 21 अक्टूबर ? जानें विजयादशमी की सही तिथि, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी…

10 hours ago

खत्म हुआ इंतजार! फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की तारीख आई सामने, जानिए कब से मचेगी खरीदारी की धूम!

साल की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फ्लिपकार्ट ने…

10 hours ago

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान! विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी से लेकर रिवर फ्रंट पर मंदिर तक का किया वादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश…

11 hours ago