Entertainment

ब्लैक ग्लैमर में छाईं Kiara Advani! Karan Johar संग Rahul Mishra के शो में लूटी महफिल, वायरल विडियो देख चौके फैंस

मुंबई के फैशन सर्किट में इन दिनों एक ही नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है कियारा आडवाणी “Kiara Advani”, हाल ही में डिज़ाइनर राहुल मिश्रा के हाई-प्रोफाइल फैशन शो में एक्ट्रेस ने शोस्टॉपर बनकर ऐसा जलवा बिखेरा कि सोशल मीडिया से लेकर फैशन जगत तक हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। उनके साथ फिल्ममेकर करण जौहर भी रैंप पर नजर आए और दोनों ने मिलकर शो में ग्लैमर का लेवल कई गुना बढ़ा दिया।

शो के दौरान कियारा आडवाणी ने ब्लैक कलर का बेहद खूबसूरत और डिटेल्ड कूट्योर आउटफिट पहना, जिसमें राहुल मिश्रा की सिग्नेचर कारीगरी साफ नजर आई। वहीं करण जौहर अपने स्टाइलिश ब्लैक एन्सेम्बल में हमेशा की तरह फैशन स्टेटमेंट देते दिखाई दिए। जैसे ही दोनों ने रैंप पर एंट्री की, दर्शकों की निगाहें उन पर टिक गईं।

इस फैशन शो की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस न सिर्फ Kiara के शानदार लुक की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि मां बनने के बाद उनकी फिटनेस और कॉन्फिडेंस को भी खूब सराहा जा रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए उन्हें “Fashion Queen” और “Runway Star” तक कहा,

खास बात यह है कि कियारा आडवाणी की यह रनवे अपीयरेंस उनके हालिया मदरहुड फेज के बाद की सबसे चर्चित पब्लिक मौजूदगियों में से एक मानी जा रही है। एक्ट्रेस का ग्रेस, स्टाइल और आत्मविश्वास फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी आने वाले समय में फिल्म “Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups” में सुपरस्टार “यश” के साथ नजर आएंगी। वहीं, फैशन शो में उनके इस दमदार अंदाज ने यह साफ कर दिया है कि वह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए हैं।

फिलहाल, राहुल मिश्रा के इस शो की सबसे बड़ी हाइलाइट कियारा आडवाणी और करण जौहर की शानदार जोड़ी रही, जिसने ब्लैक ग्लैमर और हाई फैशन का ऐसा संगम पेश किया जिसे फैन्स लंबे समय तक याद रखने वाले हैं।

news desk

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों पर कार्रवाई से जुड़ी पत्रावलियां, शासन ने मांगी रिपोर्ट

लखनऊ/नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जुड़े एक मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ…

3 hours ago

विवेक तिवारी हत्याकांड: 8 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार, 21 सितंबर को सजा का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में जिला अदालत ने…

9 hours ago

…यह है भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, जहां पटरियों को छूते हैं बादल, टॉय ट्रेन से दिखता है कंचनजंगा का शानदार नजारा

दार्जिलिंग: क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कहां स्थित है?…

9 hours ago

दशहरा 2026 कब है 20 या 21 अक्टूबर ? जानें विजयादशमी की सही तिथि, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी…

9 hours ago

खत्म हुआ इंतजार! फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की तारीख आई सामने, जानिए कब से मचेगी खरीदारी की धूम!

साल की सबसे बड़ी शॉपिंग सेल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फ्लिपकार्ट ने…

9 hours ago

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान! विश्वकर्मा जयंती पर छुट्टी से लेकर रिवर फ्रंट पर मंदिर तक का किया वादा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश…

10 hours ago