नोएडा सेक्टर-50 में आधी रात स्पा पर रेड
नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-50 में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। चारों ओर सन्नाटा था, लेकिन पुलिस को इन बंद दरवाजों के पीछे अवैध गतिविधियों की आशंका थी। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि ये सेंटर अवैध रूप से चल रहे थे. थाना सेक्टर-49 पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और मानवाधिकार आयोग की संयुक्त कार्रवाई में इन पार्लरों पर छापेमारी की गई। जैसे ही टीम ने स्पा सेंटरों के भीतर प्रवेश किया, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ लोग बाहर निकलने की कोशिश करते दिखे, जबकि कई ने चेहरा छिपाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी। मौके से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है.पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्पा सेंटर्स में मसाज के नाम पर कुछ ‘अवैध’ काम हो रहा है।
छापेमारी के दौरान कई युवक-युवतियों को मौके से हिरासत में लिया गया और उन्हें थाना सेक्टर-49 लाकर पूछताछ शुरू की गई। पुलिस ने स्पा सेंटरों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित सेंटर निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन किए बिना संचालित किए जा रहे थे। कुछ दस्तावेज अधूरे पाए गए, जबकि कुछ मामलों में आवश्यक अनुमतियां संदिग्ध बताई जा रही हैं।
माना जा रहा है की यह कोई सामान्य निरीक्षण नहीं, बल्कि शिकायतों के आधार पर की गई सुनियोजित कार्रवाई थी। इस मामले में पुलिस ने बताया की तीन स्पा सेंटर्स पर रेड की गई जहाँ से कुछ महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इन स्पा सेंटरों का संचालन कौन कर रहा था और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह या सिंडिकेट सक्रिय है।
इस कार्रवाई के बाद आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों ने यह भी कहा कि निगरानी बढ़ा दी गई है और भविष्य में भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…