लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ ने अंडर-16 खिलाड़ियों के ट्रायल की घोषणा कर दी है। एसोसिएशन के अनुसार अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल 17 और 18 मार्च 2026 को स्पोर्ट्स गैलेक्सी मैदान पर आयोजित किए जाएंगे।
एसोसिएशन की ओर से बताया गया है कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को 17 मार्च की सुबह 7 बजे मैदान पर पहुंचकर अशर खालिद को रिपोर्ट करना होगा। वहीं, खिलाड़ियों को अपने चेस्ट नंबर 15 और 16 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एसोसिएशन के कार्यालय से प्राप्त करने होंगे।
क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के उप सचिव नईम चिश्ती ने बताया कि जिन खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया से छूट मिली है, उन्हें भी अपने चेस्ट नंबर के साथ-साथ इंटर डिस्ट्रिक्ट या बीबीईडी लीग में किए गए प्रदर्शन से संबंधित फॉर्म भरकर एसोसिएशन कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। यदि खिलाड़ी ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें चयन प्रक्रिया में छूट नहीं मिल पाएगी। इस संबंध में खिलाड़ियों को एसोसिएशन कार्यालय में श्री चन्द्रमणि से संपर्क करना होगा।
एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट किट में आना अनिवार्य होगा।
नई दिल्ली: आमतौर पर जेल का नाम सुनते ही ऊंची दीवारें, लोहे की सलाखें और…
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से दुनिया के कई क्षेत्रों में अपनी जगह बना…
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन…
नई दिल्ली: बालों के रंग में बदलाव करने के लिए कई लोग हेयर डाई का…
सर्दियों में मूली का सेवन खूब किया जाता है। सलाद से लेकर पराठे और सब्जी…
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने शनिवार को…