आमिर खान के बर्थडे सेलिब्रेशन में परिवार संग खास पल
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान ने अपना ने 14 मार्च को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सादगी भरे अंदाज में उन्होंने अपना दिन सेलिब्रेट किया जो बेहद निजी रहा। उनके जन्मदिन से जुड़ी कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिनमें आमिर और उनका परिवार एक दुसरे के साथ खुशियां मानते नज़र आए। साथ ही स्वादिष्ट खाने का भी खास इंतजाम नजर आया।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर Irfan Pathan ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस जश्न का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में आमिर खान परिवार और दोस्तों के बीच केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर बकलावा फ्लेवर का केक काटा। केक काटने के बाद आमिर ने सबसे पहला टुकड़ा अपने बेटे आजाद को खिलाया, इसके बाद बेटी इरा और फिर अपनी पार्टनर गौरी को केक खिलाया।
इस खास मौके पर आमिर खान के परिवार के कई सदस्य एक साथ नजर आए। उनके साथ उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, दूसरी पत्नी किरण राव , बेटे जुनैद खान, बेटी इरा खान और बेटे आज़ाद राव खान भी मौजूद रहे। आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी इस जश्न का हिस्सा बनीं।
वीडियो में टेबल पर सजे खाने की झलक भी दिखाई देती है। वहां कई तरह के स्नैक्स और मिठाइयां रखी थीं। एक बाउल में आलू के चिप्स नजर आए, वहीं पास में रोस्टेड बेबी पोटैटो भी रखे थे। इसके अलावा सैंडविच, टिरामिसु जैसी डेजर्ट और ब्राउनी भी मेहमानों के लिए परोसी गई थीं। कुल मिलाकर यह जश्न सादगी के साथ स्वादिष्ट खाने और परिवार के साथ बिताए खास पलों से भरा हुआ दिखाई दिया।
वीडियो साझा करते हुए इरफान पठान ने आमिर खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने इरा खान के काम की भी सराहना की। उन्होंने बताया कि इरा अपनी संस्था के जरिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं, जो बेहद सराहनीय पहल है।
काम की बात करें तो आमिर खान इन दिनों फिल्म निर्माण में व्यस्त हैं। वह अपने बेटे जुनैद खान की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री साई पल्लवी भी नजर आएंगी। यह फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह लाहौर 1947 नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसके 13 अगस्त को सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।
लखनऊ । पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी, असम के उदित गोगोई और दिल्ली के रिकी ने…
खड़गपुर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल सरकार ने 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी और खड़गपुर की…
गुरुग्राम के चर्चित बाइक हिट एंड रन मामले में बाइक राइडर सिया ने नया वीडियो…
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के 6…
‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…
गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…