Entertainment

भारतीय सिनेमा हॉल्स की दीवानी हुईं यूक्रेनी क्रिएटर! यूरोपीय थिएटरों से की तुलना, तो इंटरनेट पर छिड़ गई बहस

इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय थिएटर्स का ‘नेक्स्ट लेवल’ एक्सपीरियंस जबरदस्त चर्चा में है। वजह हैं यूक्रेन की एक पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर सैंड्रा ऑन “Sandra On”। सैंड्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इंडियन मल्टीप्लेक्स की तुलना यूरोपियन थिएटर्स से की और यहां मिलने वाली लग्जरी सुविधाओं की जमकर तारीफ की।

सैंड्रा के मुताबिक, भारत में फिल्म देखना सिर्फ एक मूवी देखना नहीं है, बल्कि यह एक प्रीमियम एंटरटेनमेंट पैकेज जैसा है। उन्होंने कहा कि इंडियन सिनेमाघरों में जो कंफर्ट मिलता है, वो यूरोप के ज्यादातर थिएटर्स में इमेजिन भी नहीं किया जा सकता।

सीट पर बैठे-बैठे ऑर्डर करें खाना, नो झंझट!


सैंड्रा को सबसे ज्यादा जिस बात ने इम्प्रेस किया, वो था यहां का सर्विस मॉडल। भारत में व्यूअर्स बिना अपनी सीट से उठे, मोबाइल ऐप के जरिए सीधे खाना ऑर्डर कर सकते हैं और कुछ ही मिनटों में ऑर्डर उनकी सीट तक डिलीवर हो जाता है। सैंड्रा ने बताया कि यूरोप में ऐसा लग्जरी एक्सपीरियंस मिलना बेहद रेयर है।

यहां तो पूरा रेस्टोरेंट मेन्यू है!

वीडियो में सैंड्रा ने इंडियन थिएटर्स के फूड ऑप्शंस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा: “यूरोप के थिएटर्स में खाने के नाम पर गिने-चुने ऑप्शंस होते हैं, जबकि भारत में पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, गॉरमेट कॉफी, डेजर्ट्स और न जाने क्या-क्या मिलता है। यहां का सिनेमा एक्सपीरियंस किसी बढ़िया रेस्टोरेंट में जाने जैसा फील कराता है।”

सेफ्टी और सिक्योरिटी भी ‘टॉप नॉच’
सिर्फ फूड और कंफर्ट ही नहीं, सैंड्रा ने भारतीय सिनेमाघरों के सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स को भी थम्स-अप दिया। उन्होंने बताया कि एंट्री पॉइंट पर बैग चेकिंग और मेटल डिटेक्टर जैसी कड़क व्यवस्था दर्शकों को एक सेफ और सिक्योर माहौल देती है।

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स दो गुटों में बंटे


जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई है: कई यूजर्स ने प्राउड फील करते हुए लिखा कि भारतीय सिनेमाघरों की सर्विसेज वाकई वर्ल्ड-क्लास और बेस्ट हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना था कि फिल्म के बीच में सीट तक फूड डिलीवरी होने से मूवी देखने का फ्लो टूटता है और दूसरों को डिस्टर्बेंस होती है।

ग्लोबल लेवल पर छा रहा है इंडियन सिनेमा एक्सपीरियंस


सैंड्रा का यह वायरल वीडियो भारत के मल्टीप्लेक्स अब सिर्फ स्क्रीन पर फिल्म दिखाने तक लिमिटेड नहीं रहे। वो दर्शकों को एक ‘मेमोरेबल और वीआईपी’ एक्सपीरियंस देने पर फोकस कर रहे हैं। यही वजह है कि अब विदेशी टूरिस्ट्स और ग्लोबल कंटेंट क्रिएटर्स भी इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के इस मॉडर्न अवतार के फैन हो रहे हैं।

news desk

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

1 hour ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

5 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

6 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

6 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

7 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

7 hours ago