वाशिंगटन/तेहरान। मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल अब और गहरे हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) खोलने के लिए मंगलवार शाम तक का आखिरी अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी शर्तें नहीं मानी गईं, तो ईरान के बिजली घर और पुल इतिहास बन जाएंगे। वहीं, ईरान ने झुकने के बजाय एक ऐसी शर्त रख दी है, जिसने कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ और ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में अपना इरादा साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सोमवार तक कोई डील नहीं होती है, तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा:
“मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट और पुल दिवस एक साथ मनाया जाएगा… या तो होर्मुज खोल दो, वरना नरक भोगने को तैयार रहो।”
हालांकि, ट्रंप ने यह भी उम्मीद जताई है कि बातचीत जारी है और सोमवार को कोई समझौता हो सकता है।
ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने ट्रंप को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका नेतन्याहू के आदेशों का पालन कर रहा है, जो पूरे क्षेत्र को आग में झोंक देगा। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा कि ट्रंप के ये ‘लापरवाह कदम’ अमेरिकी परिवारों के लिए ‘जीता-जागता नरक’ साबित होंगे।
ईरानी अधिकारी मेहदी तबातबाई ने स्पष्ट किया कि होर्मुज के रास्ते व्यापार तभी शुरू होगा जब ट्रांजिट फीस का एक हिस्सा ईरान को युद्ध क्षतिपूर्ति के रूप में मिलेगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने का सीधा असर भारत की रसोई और खेतों पर दिखने लगा है-
दुनिया का 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। यदि मंगलवार रात 8 बजे की समयसीमा समाप्त होती है और हमला होता है, तो ग्लोबल ऑयल मार्केट में हाहाकार मच जाएगा।खाड़ी देशों में ऊर्जा और जल सुविधाओं पर जवाबी हमले हो सकते हैं वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है।
उत्तर प्रदेश के 'यूपी गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1986' को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
नई दिल्ली। पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारी के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग…
लखनऊ । मैन ऑफ द मैच साहब युवराज सिंह (91) की विस्फोटक पारी के दम पर…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के बाद दोबारा अदियाला जेल…
नई दिल्ली: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही…
वाशिंगटन: अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। रिमोट रडार…